अध्यात्म

Weekly Horoscope (01 To 07 January 2023): नए साल की हुई शुरूआत, जानें कैसा रहेगा साल का पहला सप्ताह

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 1, 2023, 08:51 AM IST

Weekly Rashifal (01 To 07) January 2023: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन मिलने की संभावना है। वहीं वृष राशि के जातकों की धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मिथुन और कन्या राशि के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही वृश्चिक राशि के लोगों की जाँब में प्रोग्रेस होने वाला है।

Image

Weekly Horoscope (01 To 07) January 2023

New Year 2023 First Week Rashifal (01 To 07) January 2023: साप्ताहिक राशिफल 01 जनवरी से 07 जनवरी 2023 तक- इस सप्ताह सूर्य-शुक्र धनु,शनि-बुध मकर,गुरु मीन, राहु मेष,तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह मिथुन व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कर्क व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

1. मेष- बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे।सिंह व मकर राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।नवम शुक्र भाग्य में सफलता देगा।

2. वृष-इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा वृष व शुक्र धनु में रहकर जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। इस राशि से खष्ठम गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।सुंदरकांड पढ़ते रहें।कम्बल का दान करें।

3. मिथुन- राशि स्वामी बुध व शनि मकर में गोचर कर रहा है।आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में प्रगति देने वाला है। इस राशि से दशम गुरु शुभ फलदायी है। सोमवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।धार्मिक यात्रा हो सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क-इस वीक सूर्य -शुक्र के एकसाथ खष्ठम गोचर से जाँब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। गुरु नवम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व बुध के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

5. सिंह-इस सप्ताह गुरुवार के बाद चन्द्रमा कर्क व -शुक्र धनु में रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं।मंगलवार को प्रेम में वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन अन्न का दान करते रहें।

6. कन्या- इस सप्ताह बुध व शनि मकर राशि में व सूर्य-शुक्र एकसाथ धनु राशि में हैं। गुरुवार के बाद छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व 03 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है। शुक्रवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गुरुवार के बाद रुका धन मिल सकता है।

7. तुला-इस सप्ताह मंगलवार तक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।शुक्र सूर्य के साथ तृतीय होकर दाम्पत्य जीवन में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।कर्क व तुला राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक- शुक्र व सूर्य द्वितीय होकर जाँब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। जाँब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।कम्बल का दान करते रहें।

9. धनु- इस वीक सूर्य -शुक्र एकादश इसी राशि में रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा वृष के बाद शुक्रवार से कर्क का होकर शुभ फल देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

10. मकर- सूर्य-शुक्र द्वादश,गुरु तृतीय व शनि -बुध इसी राशि में गोचर करेंगे।मंगलवार के बाद चन्द्रमा वृष का होकर आर्थिक सफलता देंगे। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जाँब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

11. कुम्भ- सूर्य-शुक्र एकादश तथा शनि -बुध अब इसी राशि से द्वादश है।गुरु द्वितीय है। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। बुध व मङ्गल इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को रोटी व गुड़ खिलाते रहें।

12. मीन- सूर्य शुक्र दशम यानी कर्म भाव में शुभ हैं।गुरु अब इसी राशि में है। शनि -बुध मकर में हैं।इस सप्ताह छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी।मंगलवार के बाद चन्द्रमा का वृष गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे।गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लव लाइफ में विवाद हो सकता है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article