September Ekadashi Vrat 2023 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। पूरे साल में 24 एकादशी की तिथियां पड़ती हैं। इस साल अधिकमास की वजह से सावन का महीना पूरे 2 महीने का रहा है। जिसके कारण एकादशी भी 24 की जगह 26 पड़ रही हैं। एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। यदि आप और कोई व्रत नहीं करते हैं तो मात्र एकादशी का व्रत कर लें। एकादशी का व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में किस दिन रखा जाएगा एकदाशी का व्रत।
अध्यात्म
September Ekadashi Vrat 2023: सितंबर माह में पड़ेगी दो एकादशी, जानें किस- किस दिन रखा जाएगा व्रत
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Aug 25, 2023, 12:29 PM IST
