WI vs BAN 3rd ODI, West Indies vs Bangladesh ODI Match Live Streaming: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार (12 दिसंबर 2024) को खेला जाने वाला है। इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले दोनों वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरैबियाई टीम ने आसानी से जीत दर्ज की है। इसमें टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड के साथ साथ गेंदबाज जेडन सील्स का भी खास योगदान रहा है। अब बांग्लादेश इस मैच में सीरीज का जीत के साथ अंत करने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match Date)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे गुरुवार (12 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match Venue)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match Time)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले यानि 6:30 PM पर होगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match On Tv)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।
