Chandrama Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में सारे ग्रहों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों की दशा और दिशा का सीधा असर जातक के जीवन पर पड़ता है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। जिन जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। उन लोगों का मन अशांत होता है और उनका किसी भी कार्य में ढ़ंग से मन नहीं लगता है। जिसके कारण उनको बहुत सारी समस्या का सामना भी करना पड़ता है। यदि किसी ग्रह की स्थिति कुंडली में अच्छी होती है तो उन लोगों को जीवन में बहुत तरक्की मिलती है। जयोतिष शास्त्र में कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि इन उपायों के बारे में।
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय (Chandrama Ke Upay)
बीज मंत्र का जाप
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो उनको चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' मंत्र का जाप हर रोज नियमित रूप से स्नान के बाद पूजा के समय में करना चाहिए। इस मंत्र का जाप सफेद वस्त्र धारण करके करना चाहिए।
चांदी पहनें
जिन जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो उन लोगों को चांदी का कोई आभूषण धारण करना चाहिए। आप चांदी अंगूठी या चंद्रमा बनाकर गले में पहनना चाहिए। ऐसा करने से जल्द से जल्ग कमजोर चंद्रमा की स्थिति ठीक हो जाती है। इसके साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
कच्चे दूध से शिव का अभिषेक
यदि आप अपनी कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं तो आप सोमवार के दिन भगवान महादेव को कच्चे दूध का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और आपकी कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करते हैं।
चावल और दूध का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चावल और दूध का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होती है।
बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए हर रोज जातक को बरगद के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। बरगद के पेड़ में जल चढ़ाने से जातक के मन को भी शांति मिलती है और मन शुद्ध होता है।
मोर पंख रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को मजबूत करने के लिए घर के मंदिर में मोर पंख जरूर रखें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और घर में वास्तु दोष हो तो वो भी जल्द से जल्द दूर हो जाते हैं।
