अध्यात्म

Kharmas 2024 Daan: खरमास में करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी सुख, समृद्धि

Kharmas 2024 Daan: हिंदू धर्म में खरमास का बहुत ही खास महत्व है। इस समय में दान- पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानें खरमास के समय में किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Kharmas 2024 Daan

Kharmas 2024 Daan: खरमास साल में दो बार लगता है। खरमास में भगवान सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। साल 2024 में दूसरा खरमास 15 दिसंबर 2024 से शुरू होने जा रहा है। ये साल 2025 के 15 जनवरी तक रहने वाला है। खरमास के समय में सूर्य ग्रह गुरु बृहस्पति की राशि धनु राशि में प्रवेश कर जाते हैं, इसलिए इस समय में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। खरमास के समय में सूर्य की पूजा करना और दान करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। खरमास के दौरान कुछ खास चीजों का दान करने से साधक को दान करने का पुण्य फल मिलता है। आइए जानते हैं खरमास के समय में किन चीजों का दान करना चाहिए।

Kharmas 2024 Daan (खरमास दान 2024)

वस्त्र-दान

खरमास के समय में आप वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस समय में आप गर्म वस्त्र और कंबल जरूरतमंद लोगों को दान में दे सकते हैं। इनका दान करने से आपका भंडार सदा भरा रहता है और धन की कभी कमी नहीं होती है।

बर्तन का दान

खरमास के समय में आप पीतल या स्टील के बर्तन दान कर सकते हैं। इस दौरान बर्तन का दान करने से आपको पारिवारिक कलह कलेश से छुटकारा मिलेगा और जीवन में सुख, शांति का आगमन होगा।

गुड़ का दान

खरमास में गुड़ का दान करना भी बहुत ही शुभ माना गया है। खरमास में गुड़ का दान करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और सूर्य देव की कृपा सदा बनी रहती है।

केसर का दान

यदि आप का कोई काम काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए आप खरमास के समय में केसर का दान कर सकते हैं। केसर का दान करने से आपके काम में आ रही सारी बाधा जल्द दूर हो जाएगी।

खरमास में दान का महत्व

खरमास के दौरान दान का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार खरमास के समय में दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस समय में सूर्य देवता की उपासना करने से और अपनी क्षमतानुसार चीजों का दान करने से आपको हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही तरक्की के नये रास्ते खुलते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article