टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को 'Time God' की गद्दी पर बैठा देख खुश हुए फैंस, बोले 'अब बवाल मचेगा...."

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Time God: बिग बॉस 18 के घर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) ने नए टाइम गॉड की गद्दी हासिल कर ली है। ऐसे में अविनाश के टाइम गॉड (Time God) बनते ही फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

Bigg Boss 18 Avinash Mishra New Time God

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Time God: सलमान खान और कलर्स टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद कंटेस्टेंटस अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद मेकर्स टाइम का नया टास्क लेकर आए हैं। इस टास्क के रेस में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दारंग और श्रुतिका अर्जुन शामिल हैं। ऐसे में सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सभी को धूल चटाने के बाद 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) ने टाइम गॉड की गद्दी हासिल कर ली है। अविनाश मिश्रा के टाइम गॉड बनते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। चलिए जल्दी से एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के 9वें हफ्ते में टीवी एक्टर 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) ने टाइम गॉड का ताज अपने नाम कर लिया है। अव अविनाश के टाइम गॉड बनते ही उनको प्यार करने वाले फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहीर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर कॉमेंट करते हुए लिखा "फाइनली अविनाश मिश्रा टाइम गोड बन गए हैं, अब आएगा मजा जब पवार मिलेगी मिश्रा जी को। याद है जब जेल के अंदर राशन की पवार मिली थी तो बंदे ने बिग बॉस 18 का पूरा घर अपने सिर पर उठा लिया था। फिर अब तो बवाल मचना तय है।" दूसरे यूजर ने लिखा "अब गेम में मजा आएगा, सबका बदला लेगा अविनाश मिश्रा।" तीसरे यूजर ने लिखा 'कहां गए वो लोग जो अविनाश के गेम को हल्का बता रहे थे।"

इसी के साथ बताते चलें की नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, तजींदर बग्गा और एडीन रॉस शामिल हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article