Rangbhari Ekadashi 2023 Date and Time (रंगभरी एकादशी कब है 2023): हिंदू धर्म में रंगभरी एकादशी का बेहद महत्व है।यह पर्व आमलकी एकादशी या आंवला एकादशी के नाम से भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दिन ही माता पार्वती के साथ भगवान शिव पहली बार काशी आए थे। तभी से रंगभरी एकादशी के पर्व की शुरुआत हुई। पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। चलिए अब जानते हैं रंगभरी एकादशी 2023 में कब है और क्या है रंगभरी एकादशी 2023 का शुभ मुहूर्त और महत्व।
रंगभरी एकादशी कब है 2023 में ? (Rangbhari Ekadashi 2023 Date)
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल रंगभरी एकादशी 02 मार्च को गुरुवार की सुबह 06 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 03 मार्च शुक्रवार की सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसी स्थिति में उदयातिथि को मानकर रंगभरी एकादशी 03 मार्च को मनाई जाएगी।
रंगभरी एकादशी शुभ मुहूर्त (Rangbhari Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
रंगभरी एकादशी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 03 मार्च की सुबह 08:17 बजे से 09:44 बजे तक है। इस दिन सुबह जल्दी उठ कर शंकर भगवान की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
रंगभरी एकादशी का महत्व (Rangbhari Ekadashi 2023 Significance)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शंकर पहली बार माता पार्वती को गौना कराकर काशी लाए थे। इस दौरान भक्तों ने दोनों का स्वागत रंग और गुलाल से किया था। तभी से वाराणसी में हर साल रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। बता दें कि यह पर्व 6 दिनों तक लगातार चलता है।
