मूलांक 1 अंक ज्योतिष राशिफल 2023 : एक जन्मांक वालों के लिए उन्नतिकारक होगा साल 2023, आत्मबल में वृद्धि करेगा सूर्य

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 1, 2023, 04:02 PM IST

Number 1 Numerology 2023 Prediction For Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility in Hindi: दिनांक 01,10,19 या28 को जन्मे लोग अंक 01 के जन्मांक में आएंगे। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करता है। यह वर्ष 2023 इनका उन्नतिकारक है। जानिए एक जन्मांक वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल।

Number 1 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 01,10,19 या28 को हुआ है वो अंक 01 के जन्मांक में आएंगे। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है। सूर्य प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। सेना,पुलिस,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 01 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष 2023 इनका उन्नतिकारक है।

Ankfal 2023

Ankfal 2023

स्वास्थ्य- यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से शुरू में संघर्षमय लेकिन फिर बेहतर रहेगा। लीवर प्रॉब्लम मई में समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे। फरवरी तक का समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है।

End of Feed