अध्यात्म

Jaya Kishori के टॉप 5 भजन, जिन्होंने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, करोड़ों में मिले व्यूज

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 8, 2023, 03:30 PM IST

Jaya Kishori Bhajan: जया किशोरी अपनी कथाओं ही नहीं बल्कि भजनों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर इनके कई भजन ऐसे हैं जिन्हें करोड़ों बार देखा जा चुका है। यहां देखें जया किशोरी के सबसे लोकप्रिय 5 भजन।

Image

Jaya Kishori Bhajan: जया किशोरी के लोकप्रिय भजन

Jaya Kishori: जया किशोरी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसी के साथ अब इनके भजन भी वायरल होने शुरू हो गए हैं। जया किशोरी ने अपनी कथाओं ही नहीं बल्कि भजनों से भी सभी का दिल जीता है। यूट्यूब पर इनके कई भजन ऐसे हैं जिन्हें करोड़ों बार देखा जा चुका है। अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहने वाली जया किशोरी के एक गाने पर 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं जया किशोरी के सबसे लोकप्रिय भजनों के बारे में।

अवध में राम आए हैं- जया किशोरी का ये भजन काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दो साल पहले आए इस भजन पर करीब 87 मिलियन व्यूज हैं। यानी इस भजन को 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

काली कमली वाला मेरा यार है- वैसे तो ये भजन कई गायकों द्वारा गाया जा चुका है लेकिन जया किशोरी की आवाज में इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यूट्यूब पर इस भजन को अब तक 82 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

मीठे रस से भरयोरी राधा रानी लागे- जया किशोरी की मधुर आवाज में इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर इस भजन को करीब 8 करोड़ बार देखा जा चुका है।

मेरी लगी श्याम संग प्रीत- जया किशोरी का ये भजन भी काफी लोकप्रिय है। ये भजन आपका दिल छू लेगा। इसे 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हम तुम्हारे हैं प्रभु जी- जया किशोरी के इस भजन को यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये भजन आपको ईश्वर की भक्ति के रस से सराबोर कर देगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article