अध्यात्म

Falgun Month 2024: फाल्गुन का महीना कब से लगेगा 2024 में, यहां देखें फाल्गुन माह का महत्व, नियम और व्रत त्योहार की लिस्ट

Falgun Month 2024 Start and End Date (फाल्गुन महीना कब से शुरू है): हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना माना जाता है फाल्गुन मास। ये महीना रंगों का मास भी कहा जाता है। इस महीने में बसंत अपनी उमंग पर होता है तो होली भी इसी माह में मनाई जाती है। यहां देखें फाल्गुन महीना 2024 की स्टार्ट डेट और फाल्गुन महीने में कौन से व्रत त्योहार आते हैं।

Image

Falgun month 2024 Date, Falgun Month vrat festivals

Falgun Month 2024 Start and End Date (फाल्गुन महीना कब से शुरू है): हिंदू कैलेंडर के 12 महीनों की लिस्ट में से आखिरी मास फाल्गुन का होता है। इसे फागुन, फाग माह भी कहते हैं। रंगों का त्योहार होली इसी महीने में आता है। इस मास की रौनक देखने वाली होती है। जहां बसंत ऋतु अपनी पूरी उमंग पर होती है, वहीं होली का इंतजार भी रहता है। हालांकि इसी महीने में भी गर्मी की दस्तक भी हो जाती है।

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो फाल्गुन माह अपना एक खास महत्च। इस महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं जिनमें होली, महाशिवरात्रि, फुलैरा दूज आदि बड़े पैमाने पर मनाए जाते हैं। साथ ही फाल्गुन महीने के लिए खास नियम भी तय किए गए हैं।

फाल्गुन मास 2024 व्रत त्योहार (Falgun Month 2024 Vrat Festival List)

  • 25 फरवरी, रविवार, फाल्गुन माह शुरू
  • 28 फरवरी, बुधवार, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 1 मार्च, शुक्रवार, यशोदा जयंती
  • 3 मार्च, रविवार, शबरी जयंती, भानु सप्तमी
  • 4 मार्च, सोमवार, जानकी जयंती
  • 6 मार्च, बुधवार, विजया एकादशी
  • 8 मार्च, शुक्रवार, महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
  • 10 मार्च, रविवार, फाल्गुन अमावस्या
  • 12 मार्च, मंगलवार, फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
  • 13 मार्च, बुधवार, विनायक चतुर्थी
  • 14 मार्च, गुरुवार, मीन संक्रांति
  • 20 मार्च, बुधवार, आमलकी एकादशी
  • 22 मार्च, शुक्रवार, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 24 मार्च, रविवार, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
  • 25 मार्च, सोमवार, होली (धुलेंडी), चैतन्य महाप्रभु जयंती, चंद्र ग्रहण

फाल्गुन महीने का महत्च (Falgun Month Significance)

  1. फाल्गुन मास में भगवान शिव की पूजा फलदायी मानी जाती है। इसी मास में शिव की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि भी आता है।
  2. फाल्गुन मास में फाग खेला जाता है। इसी पर्व को होली के नाम से जानते हैं जो कि प्रेम और आध्यात्म का पर्व है।
  3. मान्यता है कि फाल्गुन महीने में चंद्र देव का जन्म हुआ था। इस वजह से फाल्गुन मास चंद्रमा की उपासना का महीना भी माना गया है।
  4. फाल्गुन पूर्णिमा का भी अपना महत्व है। ये पर्व चंद्र पूजा से जुड़ा है।
  5. संतान सुख पाने और वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए इस माह में कृष्ण जी की पूजा लाभदायक बताई गई है।

फाल्गुन महीने के नियम (Falgun Month Rules and Rituals in Hindi)

  • फाल्गुन महीने में फूलों का प्रयोग करना चाहिए। बसंत के मौसम की वजह से फूलों की खूबसूरती और गुण इस दौरान चरम पर होते हैं।
  • फाल्गुन महीने में तेज गर्म पानी से नहाना बंद कर देना चाहिए। इसकी जगह ठंडा या फिर हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
  • गर्म तासीर की चीजों को खाने से बचें। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है
  • खाने में फलों का प्रयोग अधिक करें।
  • अच्छी खुशबू का प्रयोग करें। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है और शुक्र मजबूत होता है।
  • तामसिक चीजों और मांस मदिरा से परहेज रखें।

साथ ही इस मास में हल्का और सुपाच्य भोजन खाने की सलाह दी गई है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article