Sagittarius Yearly Horoscope 2023, Dhanu Rashifal 2023 In Hindi (धनु वार्षिक राशिफल 2023): धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह,मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज।
Dhanu Rashi Rashifal 2023: धनु राशि राशिफल 2023
धनु राशि राशिफल 2023 (Dhanu Rashi Rashifal 2023)
स्वास्थ्य- इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। उदर तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 मार्च से जून तक का समय बहुत बेहतर नहीं है।
करियर- राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। नौकरी में उन्नति होगी। 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत बेहतर है। अगस्त से दिसम्बर तक नौकरी चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- जनवरी तथा मार्च माह में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 मई के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 15 फरवरी तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत बेहतर रहेगा। यह वर्ष बहुत धन देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे।15 जनवरी से 15 अप्रैल तक थोड़ा धन का व्यय हो सकता है।
शुभ समय-15 जनवरी से 15 अप्रैल तक बेहतर समय है। मई से जून तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय अच्छा रहेगा।
उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना करें। प्रत्येक गुरुवार को सृई विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु,सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें।
वार्षिक राशिफल 2023 । Yearly Rashifal 2023
मेष राशिफल 2023 | वृषभ राशिफल 2023 | मिथुन राशिफल 2023 | कर्क राशिफल 2023 | सिंह राशिफल 2023 | कन्या राशिफल 2023 | तुला राशिफल 2023 | वृश्चिक राशिफल 2023 | धनु राशिफल 2023 | मकर राशिफल 2023 | कुंभ राशिफल 2023 | मीन राशिफल 2023
