Vastu Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग दूसरों की चीजें मांगकर इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी चीजें दूसरों को इस्तेमाल के लिए दे देते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का जिक्र है जिनकी अदला-बदली को बहुत ही अशुभ बताया गया है। वास्तु के अनुसार, दूसरों की कुछ चीजें इस्तेमाल करने या उन्हें अपनी कोई चीज सौंपने से परेशानी और बदकिस्मती आपको घेर सकती है। आइए आज आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो कभी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।
अंगूठी
ज्योतिषियों की मानें तो रत्न या फिर धातु वाली कोई भी अंगूठी मांगकर पहनने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अंगुलियों के स्थान से हमारे जीवन के कई अहम मामले जुड़े होते हैं। इसलिए कभी दूसरों की अंगूठी मांगकर ना पहनें।
घड़ी
वास्तु के मुताबिक, हमे कभी दूसरों की घड़ी मांगकर नहीं पहननी चाहिए। घड़ी को इंसान के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहते हैं कि दूसरों की घड़ी मांगकर पहनने से उनका अशुभ समय हमारे जीवन को प्रभावित करने लगता है।
रुमाल
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि हमें कभी भी दूसरों के साथ रुमाल शेयर नहीं करना चाहिए। यह स्वास्थ्य के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र के भी अनुकूल नहीं है। ऐसा कहते हैं कि एक-दूसरे के साथ रुमाल शेयर करने से रिश्ते में कड़वाहट पैदा होती है।
कंघा
अपने बाल संवारने के लिए कभी दूसरों के कंघे का इस्तेमाल ना करें। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करना अशुभ बताया गया है। यहां तक कि हमें सिर या बालों में इस्तेमाल होने वाली किसी भी चीज को एक दूसरे से साझा नहीं करना चाहिए।
कपड़े
किसी दूसरे के तन से उतरे कपड़ों को पहनना भी ज्योतिष शास्त्र में गलत बताया गया है। दूसरों के कपड़े पहनने से दुर्भाग्य आता है, इसलिए हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालिए।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

