Jyotish Shastra Tips: सोने का खोना क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए पाने पर क्या होता है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 08:02 AM IST

Jyotish Shastra For Gold: सोना पहनना हर किसी को पसंद होता है। सोने को लेकर शास्त्र में कई तरह की बातें बताई गई हैं। ऐसी मान्यता है कि सोने का खोना व सोने का मिलना दोनों ही अशुभ होता है।

Jyotish Shastra Tips: सोने का खोना क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए पाने पर क्या होता है?

Jyotish Shastra For Gold: महिला हो या पुरुष हर किसी को सोने से एक अलग ही मोह होता है। सोना हर महिला की श्रृंगार में चार चांद लगा देता है। बाजार में इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, लेकिन शौक व इन्वेस्टमेंट के लिए हर कोई इसे खरीदना चाहता है। सोना पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन कई मामलों में सोना शगुन अपशगुन होने का भी संकेत देता है। शास्त्रों में सोने चांदी से जुड़े कई शगुन अपशगुन बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का मिलना व खो जाना दोनों ही अशुभ होता है, इसलिए कहीं भी सोना गिरा हुआ मिले तो उसे कभी भी उठा कर रखना नहीं चाहिए। सोने का संबंध गुरु ग्रह से है। ज्योतिषशास्त्र में सोने को गुरु ग्रह का कारक माना गया है। ऐसे में सोने का खोने व मिलने से गुरु ग्रह में कई प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सोने से जुड़े शगुन अपशगुन के बारे में।

सोने से बनी चीजों का खोना देता है ये संकेत

हिंदू धर्म में सोने को धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए दीपावली के पर्व में कई लोग मां लक्ष्मी को सोने से बनी चीज अर्पित करते हैं। ऐसे में सोने का खोना विपत्ति आने का संकेत देता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने की अंगूठी का खोना बेहद अशुभ होता है। यह संकेत देता है कि भविष्य में आपको कई गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। वहीं नाक की कील का खोना बदनामी होने का संकेत देता है। गले का सोना खोने से वैभव की कमी होती है जबकि कान का सोना अगर खोता है तो कोई दुखद खबर आती है।

सपने में सोना देखना होता है अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सपने में सोने के आभूषण देखना भी बुरा माना जाता है। सपने में सोने का बना आभूषण देखना मतलब आर्थिक हानि से जुड़ा होता है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article