बॉलीवुड

Junglee Music: ‘हनुमान अंश’ के म्यूजिक परफॉर्मेंस ने मचाई धूम, ‘पार्वती’ ने भी पार किए 100 मिलियन YouTube व्यूज

Hanuman Ansh Songs: फिल्म हनुमान अंश को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दुनियाभर में इसकी कमाई 400 करोड़ रुपये पार कर गई है। वहीं, फिल्म के गानों ने भी धूम मचा दी है।

Image

हनुमान अंश के गानों ने मचाया धमाल (pic credit-hanuman ansh songs)

Hanuman Ansh Songs: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। जो फिल्म पहले फ्लॉप हो रही थी अब वो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है। दुनियाभर में हनुमान अंश ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म के पूरे एल्बम को 10 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है, वहीं ‘पार्वती’ गाने को यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh Box office: 'दृश्यम 3' का डटकर मुकाबला करेगी 'हनुमान अंश', 54वें दिन कमाए इतने करोड़)

यूट्यूब पर छा गया है ‘पार्वती’सॉन्ग

फिल्म हनुमान अंश के गाने इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। खासकर ‘पार्वती’ गाना यूट्यूब म्यूजिक पर लगातार धूम मचा रहा है। भारत में यह साप्ताहिक सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में पहले नंबर पर है, जबकि दुनिया भर में इसे दूसरा स्थान मिला है। इसके वीडियो ने भी भारत में पहला और दुनियाभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। टाइम्स म्यूजिक की कंपनी जंगल म्यूजिक फिल्म के गानों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों तक पहुंचा रही है। ‘पार्वती’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर अब तक 15 लाख से ज्यादा छोटे वीडियो बन चुके हैं। लोग इसे अपने अंदाज में गा रहे हैं और अलग-अलग कार्यक्रमों में पेश कर रहे हैं। स्कूलों की प्रार्थना से लेकर भजन कार्यक्रमों और सोशल मीडिया तक, हर जगह इस गाने की गूंज सुनाई दे रही है। हाल ही में दिल्ली में हुए एक भजन कार्यक्रम में साधु तिवारी ने ‘पार्वती’ गाना पेश किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। वहीं, फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हृदय में जिनके सियाराम’ और ‘हनुमान चालीसा’ की प्रस्तुति दी। फिल्म का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, जिसे सुनील लोढ़ी ने गाया है, वह भी लोगों को पसंद आ रहा है। इसके अलावा ‘जय हनुमान’ समेत फिल्म के दूसरे गाने भी श्रोताओं के बीच अपनी जगह बना रहे हैं।

hanuman ansh song

यूट्यूब पर छा गया है ‘पार्वती’सॉन्ग

विशाल चतुर्वेदी ने कही ये बात

फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने कहा, "यह देखकर बहुत खुशी होती है कि फिल्म के गाने देश-विदेश के लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें पसंद आ रहे हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि असली और सच्ची आवाज में बहुत ताकत होती है। कई बार अच्छे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता। ‘हनुमान अंश’ के जरिए मेरी कोशिश ऐसे कलाकारों को मौका देने की थी, ताकि वे अपनी कला को खुलकर दुनिया के सामने रख सकें।" फिल्म की निर्माता और को-आईपी ओनर नम्रता सिंह ने कहा, "हमें हमेशा से फिल्म के संगीत पर भरोसा था, लेकिन इसे इतने बड़े स्तर पर लोगों का प्यार मिलना हमारे लिए बहुत खास है।" ‘पार्वती’ गाने के गायक साधु तिवारी ने कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि ‘पार्वती’ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है।"

टाइम्स म्यूजिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार ठाकुर ने कहा, "लोगों से मिल रहा प्यार अपने आप में बहुत कुछ कहता है। फिल्म का संगीत उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों तक पहुंचा है। इसे अलग-अलग उम्र, जगह और पसंद के लोग सुन रहे हैं।" ‘हनुमान अंश’ के सभी गाने अब हर मेजर फ्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। फिल्म के सभी गाने टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर भी सुने जा सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article