वायरल न्यूज़

Viral Video: रोबोट बना मजनू!पार्टी में लड़की के साथ करने लगा फ्लर्ट, लोग बोले- 'ये तो दिल फेक आशिक निकला'

Viral Video: एक इवेंट के दौरान एक बेहद अनूठा और मनोरंजक नजारा देखने को मिला। नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने एक ह्यूमनॉइड रोबोट पूरे हॉल में चहल-कदमी करता दिखा। वह न केवल मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था, बल्कि एक महिला के साथ अनोखे अंदाज में फ्लर्ट करते दिखा।

Image

रोबोट का जलवा

Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में आए दिन नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी रोबोट (Robot Video) के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी किसी रोबोट को लोगों के साथ घुलते-मिलते और खास अंदाज में बातचीत करते देखा है? हाल ही में एक इवेंट से एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटा सा ह्यूमनॉइड रोबोट पूरे इवेंट में अलग अंदाज में मस्ती करते दिखा।

    सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक आधुनिक Humanoid रोबोट देखा जा सकता है, जिसने ब्राइट ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। टी-शर्ट पर 'Honor' और 'Follow Me' लिखा हुआ है। इवेंट के भव्य हॉल में घूमते हुए, यह रोबोट किसी आम इंसान की तरह आत्मविश्वास के साथ चलता है। वीडियो में सबसे मजेदार मोड़ तब आता है जब रोबोट वहां मौजूद मेहमानों विशेषकर महिलाओं के पास जाता है, उनके सामने रुकता है और उनसे हाथ मिलाता है और फ्लर्ट करने की भी कोशिश करता है। रोबोट के चेहरे पर लगी डिजिटल स्क्रीन के भाव और उसकी शारीरिक भाषा देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं और तुरंत अपना फोन निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं। यह घटना केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि भविष्य में रोबोटिक्स किस तरह सामाजिक व्यवहार में निपुण हो रहे हैं। देखें वीडियो...

    रोबोट का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी। कई लोग तो बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को sanjid_shuvo नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है AI रोबोट्स ने भी इंसानों से फ्लर्ट करना सीख लिया है! वहीं एक अन्य यूजर का कहना था यह रोबोट किसी भी इवेंट का बेस्ट होस्ट बन सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article