अध्यात्म

पैरों पर परफ्यूम लगाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र

Spraying Perfume On Feet: क्या आप भी अपने पैरों पर परफ्यूम लगाते हैं या लगाने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो यहां पहले पैरों पर परफ्यूम लगाने के धार्मिक महत्व, कारण और लाभ आदि के बारे में जान लें।

Image

पैरों पर परफ्यूम लगाने के फायदे (Image- AI Generated and Newsroom Verified)

Spraying Perfume On Feet: परफ्यूम आज के समय की जरूरत बन गया है। अधिकतर लोग घर से निकलने से पहले परफ्यूम लगाते हैं। खासकर, शादी या किसी पार्टी में जाने से पहले लोग तेज खुशबू वाला परफ्यूम लगाते हैं। आमतौर पर परफ्यूम को अंडरआर्म्स, हाथ और गले के पास लगाया जाता है, लेकिन कुछ लोग अपने पैरों के तलवे पर भी परफ्यूम लगाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि पैरों पर परफ्यूम क्यों लगाया जाता है? यदि नहीं, तो आज यहां पर आप पैरों से जुड़े परफ्यूम कनेक्शन के बारे में विस्तार से जानेंगे।

शनि ग्रह से जुड़े हैं पैर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों और घुटनों के नीचे के हिस्से को शनि ग्रह का कारक माना जाता है। शनि ग्रह मुख्यरूप से कर्म, संघर्ष, मेहनत, न्याय और अनुशासन के दाता हैं, जो हड्डियों, दांतों, नसों, पैरों, घुटनों और त्वचा को प्रभावित करते हैं।

शुक्र ग्रह से जुड़ा है परफ्यूम

परफ्यूम, इत्र और सुगंध वाली अन्य चीजों को सीधा शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, जो कि प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सभी प्रकार की सुगंधित चीजें सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर परफ्यूम लगाने से जन्म कुंडली के विभिन्न भाव सक्रिय होते हैं।

पैरों पर परफ्यूम लगाने के लाभ

पैरों पर परफ्यूम लगाना शुभ होता है। पैरों पर सही विधि से परफ्यूम का प्रयोग करने से आभा (Aura) और ग्रहजन्य ऊर्जा संतुलित होती है। साथ ही जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति के कारण व्यक्ति का जीवन विभिन्न सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। मुख्यतौर पर लव लाइफ और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। माना जाता है कि पैरों पर हल्की खुशबू लगाने से मन शांत होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति सकारात्मक रहता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें- रोहिणी व्रत आज, यहां पढ़ें रोहिणी व्रत की कथा

पैरों पर परफ्यूम लगाने से पहले जानें ये नियम

  • परफ्यूम लगाने से पहले पैरों को ठंडे पानी से साफ जरूर करें।
  • पैरों के नीचे यानी तलवे पर ही परफ्यूम लगाएं।
  • परफ्यूम लगाते समय 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करते रहें।
  • परफ्यूम लगाने के बाद पैरों को आपस में न रगड़ें।

परफ्यूम लगाने से क्या शनि की स्थिति भी मजबूत होती है?

आपको बता दें कि शनि ग्रह को पैरों का कारक जरूर माना जाता है, लेकिन पैरों पर परफ्यूम लगाने से शनि ग्रह की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता है। इससे केवल जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए अच्छे कर्म और अनुशासन का पालन करना चाहिए। पैरों को जोर-जोर से पटककर या आपस में रगड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन जूते-चप्पल, सरसों के तेल, काले तिल, काली उड़द की दाल और लोहे से जुड़ी चीजों का दान करने से भी शनि दोष का प्रभाव कम होता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article