Tree Worship Benefits: इन पेड़ों की पूजा करने से मिलता है विशेष फल, वास करते हैं मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 06:03 AM IST

Tree Worships Benefits: हिंदू धर्म में वृक्षों का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि वृक्ष में देवी देवता निवास करते हैं। कुछ वृक्ष ऐसे हैं जहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इनकी पूजा करने से मनोवांछित फल शीघ्र प्राप्त होते हैं।

Tree Worship Benefits: इन पेड़ों की पूजा करने से मिलता है विशेष फल, वास करते हैं मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु

Tree Worship Benefits: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है। उस घर से दुख, दरिद्र सहित सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भक्त कई अलग-अलग तरीकों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु को पूजने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को धन और संपन्नता की देवी कहते हैं तो भगवान विष्णु जग के पालनहार हैं। ऐसे में भक्त माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन वृक्षों को भी पूजते हैं जहां मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु वास करते हैं। इन पेड़ों को पूजने से भक्तों को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं उन वृक्षों के बारे में जहां माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु वास करते हैं।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ की पूजा अमावस्या पूर्णिमा में खासतौर से की जाती है। हिंदू धर्म के मुताबिक ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी वास करते हैं। पीपल के वृक्ष की पूजा करने से मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु का आशीर्वाद तो मिलता ही है इसके साथ ही पितर भी खुश होते हैं और उनका भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बरगद का पेड़

हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को बेहद शुभ व पूजनीय माना गया है। वट सावित्री की व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। प्राचीन समय से ही पीपल के पेड़ की पूजा होती चली आ रही है। हिंदू धर्म के मुताबिक ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, शिव व मां लक्ष्मी का वास होता है। बरगद के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति दीर्घायु की प्राप्ति करता है।

केले का पेड़

हिंदू धर्म में केले के पेड़ का भी विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। केले के पेड़ की पूजा करने से विवाह के योग बनते हैं। केले के पेड़ में भी भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का वास होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article