अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशि वालों के लिए गुड डे साबित होगा अक्टूबर का पहला दिन, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 1 अक्टूबर

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 October 2026 : 1 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के बेहद अच्छा रहने वाला है, क्योंकि ग्रहों की चाल कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगी।

Image

1 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 October 2026 : 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल कर्क राशि, शनि मीन राशि, सूर्य कन्या तथा बुध और शुक्र तुला राशि में स्थित हैं। पितृ पक्ष चल रहा है और आज चतुर्थ श्राद्ध दिवस है। ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए जॉब, बिजनेस, करियर, शिक्षा और प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशियों को तनाव और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी होगी।

पितृ पक्ष में आज श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना शुभ रहेगा। भगवान विष्णु की उपासना करें और गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जप करें। किसी स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करना और संभव हो तो रुद्राभिषेक कराना भी शुभ माना जाता है। घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन कर सकते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और भगवान भोलेनाथ को इत्र अर्पित करें। पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी माना गया है। मंदिर परिसर में पीपल, बेल और आम का पौधा लगाएं। अन्न, शीतल जल, मिष्ठान और गुड़ का दान करें। आज चने की दाल और पीले वस्त्र का दान भी करें। गाय को केला खिलाएं और पितृ पक्ष में भगवान शिव की उपासना अवश्य करें।

मेष राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेंगे। गुरु चौथे और शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य छठे भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएंगे। जॉब में वर्कलोड को लेकर तनाव से बचें। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपने काम पर अधिक समय देना होगा, क्योंकि इस समय करियर महत्वपूर्ण रहेगा। जॉब में किसी नए दायित्व की शुरुआत आपके लिए लाभकारी हो सकती है। लव लाइफ में शुभता और सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। किसी शिव मंदिर के परिसर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

आज चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे और दिन जॉब में उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में बदलाव के प्रयास करने वालों के लिए समय अनुकूल है। गुरु तीसरे, सूर्य पंचम और शनि एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। जॉब में जल्द प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है और नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी रहेगी। जॉब प्रगति के प्रति गंभीर और सिंसियर रहें। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। तुला राशि के बुध और शुक्र लव लाइफ में सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी दिन अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नारंगी

शुभ अंक: 04 और 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा व्यय भाव में और गुरु दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध और शुक्र पंचम भाव में रहकर नई बिजनेस डील के अवसर बना सकते हैं। मीन राशि में शनि महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्यों को पूरा कराने में सहयोग करेंगे। जॉब परिवर्तन को लेकर प्रयासरत लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और काम के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा एकादश भाव में रहकर बिजनेस के लिए शुभ फल देंगे। गुरु आपकी राशि में, सूर्य तीसरे तथा बुध-शुक्र चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। गुरु और चंद्रमा का प्रभाव शिक्षा में प्रोग्रेस कराएगा। जॉब में प्रमोशन में देरी कभी-कभी परेशान कर सकती है, लेकिन काम में निरंतरता बनाए रखें। छात्रों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं और कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और भगवान के विग्रह की चार परिक्रमा करें। गुड़ का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा आपकी राशि से दशम यानी कर्म भाव में शुभ फल देंगे। बुध तीसरे और गुरु द्वादश भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं। अष्टम भाव में शनि शुभ प्रभाव दे रहे हैं। जॉब में अपने काम से खुश और संतुष्ट रह सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं करता, इसलिए बातचीत से मामलों को सुलझाने की कोशिश करें। कर्क राशि का मंगल आपके आत्मबल को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

आज का उपाय: तिल और गुड़ का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 07 और 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा वृष राशि में रहकर नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु एकादश भाव में रहकर बिजनेस और जॉब में सफलता दिला सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को गंभीरता से लेना होगा और मेहनत जारी रखनी होगी। शनि सप्तम भाव में रहेंगे। करियर में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप जो भी काम करें, पूरी लगन और समर्पण के साथ करें। यही सकारात्मक ऊर्जा सफलता का आधार बनेगी। बुध और शुक्र दूसरे भाव में रहकर रुके हुए धन के आने का रास्ता बना सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना लाभकारी रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: पितृ पक्ष में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ शुरू करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी दे सकते हैं। आपकी राशि में बुध और शुक्र का गोचर बिजनेस में सफलता दिलाने वाला रहेगा। द्वादश भाव में सूर्य और कर्क राशि के गुरु कर्मक्षेत्र के लिए अनुकूल स्थिति बनाएंगे। मीन राशि में शनि बिजनेस ग्रोथ के लिए सहयोगी रहेंगे। जॉब में मनचाहा पद नहीं मिलने की चिंता कई दिनों से परेशान कर सकती है। जॉब बदलने का फैसला लेने से पहले गहराई से विचार करें। लव लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब रह सकती है। राहु पंचम भाव में हैं, इसलिए किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना बेहतर होगा।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति और सफलता के लिए शुभ रहेगा। सूर्य एकादश भाव और गुरु नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। द्वादश भाव में शुक्र और बुध मीडिया, आईटी तथा बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को करियर में प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय के रास्ते में चली आ रही बाधाएं अब कम होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। मंगल और गुरु का अनुकूल प्रभाव करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने का अवसर देगा। स्वास्थ्य को लेकर भी राहत रहेगी।

आज का उपाय: घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करें और चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशि में गुरु और मंगल सफलता के संकेत दे रहे हैं। कन्या राशि में सूर्य भी कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। छठे भाव का चंद्रमा छात्रों के करियर में अच्छे परिणाम दिला सकता है। जॉब चेंज का फैसला लेने से पहले अपनी निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा रखें और सभी पहलुओं पर विचार करें। करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। युवा लव लाइफ और स्टडी के बीच संतुलन बनाकर चलें। पढ़ाई को प्राथमिकता देना जरूरी होगा। ऑफिस में विवाद से बचें। लव लाइफ में खुशी रहेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन सकती है।

आज का उपाय: चने की दाल का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

छात्रों को सफलता मिलेगी। राशि स्वामी शनि तीसरे भाव में गोचर करके आर्थिक मामलों में सहयोग देंगे। चंद्रमा पंचम भाव में रहकर शिक्षा और करियर के लिए शुभ प्रभाव बनाएंगे। मंगल रियल एस्टेट बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। करियर में प्रोग्रेस के लिए धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन और करियर को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ में शुक्र का प्रभाव मधुरता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: सफेद और नीला

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

बुध और शुक्र नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि दूसरे भाव में और चंद्रमा चौथे भाव में हैं। गुरु और शनि शुभ फल दे रहे हैं। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। स्टूडेंट्स को सिस्टेमेटिक स्टडी करने से अपने लक्ष्य को सही समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। बिजनेस वर्क की अधिकता परेशानी दे सकती है, इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन सकती है।

आज का उपाय: भगवान कृष्ण की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में अपराजिता और तुलसी का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि (1 अक्टूबर 2026 का राशिफल)

सप्तम भाव में शुक्र और बुध आर्थिक प्रगति के संकेत दे रहे हैं। गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों को शुभ परिणाम देंगे। चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे जॉब और बिजनेस में सफलता के अवसर बन सकते हैं। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और जॉब में नया पद मिलने के संयोग बन सकते हैं। करियर को लेकर खुशी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

आज का उपाय: पितृ पक्ष में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें और भगवान कृष्ण की उपासना करते रहें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article