क्रिकेट

ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास

India vs Sri Lanka Asian Games 2026: ईशान ने अपनी इस पारी से विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला। ईशान ने साल 2016 में विराट कोहली द्वारा बनाए गए सबसे अधिक 7 फिफ्टी-प्लस स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि साल 2026 में यह ईशान का 8वां फिफ्टी-प्लस स्कोर है।

Image

ईशान किशन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI)

India vs Sri Lanka Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने 46 गेंदों में नाबाद 80 रनों की मैच-विनिंग पारी खेली। इस पारी से ईशान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस समय वह T20 फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। जापान के निशिन में मुश्किल पिच पर जब भारत का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया, तब ईशान ने मैच-विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में किशन ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी 173.91 की स्ट्राइक रेट से खेली गई यह पारी सेमीफाइनल का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

ईशान ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

ईशान ने अपनी इस पारी से विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला। ईशान ने साल 2016 में विराट कोहली द्वारा बनाए गए सबसे अधिक 7 फिफ्टी-प्लस स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि साल 2026 में यह ईशान का 8वां फिफ्टी-प्लस स्कोर है। अब उनकी नजर सूर्यकुमार यादव के ऑल टाइम रिकॉर्ड पर है, जिन्होंने 2022 में 9 फिफ्टी-प्लस स्कोर बनाए थे। तब उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।

रनों के मामले में इतिहास रचने के करीब

ईशान किशन रनों के मामले में भी इतिहास रचने के करीब हैं। इस साल 28 T20I पारियों में वह 985 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 37.88 और स्ट्राइक रेट 171.3 का रहा है, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। वह सूर्यकुमार यादव के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के भारतीय रिकॉर्ड से सिर्फ 80 रन दूर हैं। सूर्या ने 2022 में 31 मैच में 1164 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में 1326 रन बनाए थे। इस मामले में ओवरऑल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह के नाम है, जिन्होंने 2025 में 1488 रन बनाए थे।

श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सस्ते में आउट हो गए। 87/4 पर टीम संकट में थी, तब ईशान ने अकेले दम पर भारत को 169/7 तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर ऑल आउट हो गई और 124 रनों से मैच हार गई। यह उनकी T20I में दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 2, अक्षर पटेल ने 3 और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लेकर कहर बरपाया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article