स्पोर्ट्स

Asian Games Judo: भारत की इनुंगनबी ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं

Inunganbi takhellambam cruises into judo bronze medal match: भारत की इनुंगनबी ताखेल्लामबाम ने बृहस्पतिवार को एशियन गेम्स 2026 की महिला 70 किग्रा जूडो स्पर्धा में रेपेचेज मुकाबला जीतकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई।

Image

इनुंगनबी ताखेल्लामबाम जूडो ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी (X/SAIMedia)

जूडो में भी भारत को बड़ी सफलता भारत की इनुंगनबी ताखेल्लामबाम ने बृहस्पतिवार को एशियन गेम्स 2026 की महिला 70 किग्रा जूडो स्पर्धा में रेपेचेज मुकाबला जीतकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई जबकि यामिनी मौर्य का महिला 57 किग्रा वर्ग में रेपेचेज मुकाबले में हार के साथ अभियान समाप्त हो गया।

इनुंगनबी ताखेल्लामबाम ने शुरुआत में नेपाल की पूनम श्रेष्ठा को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में जगह बनाई। हालांकि क्वार्टर फाइनल में उन्हें उत्तर कोरिया (North Korea) की सॉन्ग हुई मुन ने इप्पोन से हरा दिया। सॉन्ग के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद इनुंगनबी ताखेल्लामबाम को रेपेचेज के जरिए पदक मुकाबले में आगे बढ़ने का मौका मिला।

भारतीय खिलाड़ी को रेपेचेज दौर में चीन की जिंग तांग से भिड़ना था। हालांकि मुकाबले से पहले चीनी खिलाड़ी को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप ताखेल्लामबाम को फुसेन गाची के जरिए वॉकओवर जीत मिली। इनुंगनबी ताखेल्लामबाम बृहस्पतिवार को ही कांस्य पदक के लिए मंगोलिया की अनु उरान उल्जीई से भिड़ेंगी।

इससे पहले यामिनी ने कतर की फतेना बु काहूस को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि उन्हें मंगोलिया की आरियुंजाया तेर्बिश के खिलाफ युको से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद यामिनी रेपेचेज मुकाबले में जापान की मियो शिराकाने के खिलाफ इप्पोन से हार गईं जिससे उनका अभियान समाप्त हो गया।

जूडो में इप्पोन ऐसी तकनीक है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को काफी ताकत और गति के साथ मैट पर इस तरह गिराता है कि उसकी पीठ जमीन से लगे। वहीं युको प्रभावी थ्रो या होल्डडाउन के लिए दिया जाने वाला मध्यम स्तर का स्कोर है।

फुसेन गाची का मतलब है कि मुकाबला शुरू होने से पहले प्रतिद्वंद्वी के हटने या डिफॉल्ट करने के कारण जीत से है। यह जूडो में रेफरी द्वारा दिया जाने वाला निर्णय या स्कोरिंग शब्द है जिसे इस्तेमाल किया जाता है।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article