Holi 2022: इस होली अपनी राशि के मुताबिक करें रंगों का इस्तेमाल, जिंदगी में होगी खुशियों की बरसात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 09:54 PM IST

Holi 2022 Colours According To Zodiac Signs: होली के दिन राशि के हिसाब से यहां बताया गया है कि आपको होली के दिन किस रंग का प्रयोग करना है और किस देवी-देवता की पूजा करनी है ऐसा करने से प्रत्येक राशि के व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होगी साथ ही साथ दैवीय कृपा प्राप्त होगी।

Holi 2022: इस होली अपनी राशि के मुताबिक करें रंगों का इस्तेमाल, जिंदगी में होगी खुशियों की बरसात

Holi 2022 Colours To Play With According To Zodiac: हर साल की तरह इस वर्ष भी हर कोई होली खेलने ओर रंगों में रंगने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। होली के हर रंग का अलग ही महत्व होता है। होली में रंग गुलाल का उपयोग जमकर किया जाता है। सभी की पसन्द के रंग भी अलग-अलग होते हैं। इस होली पर अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग कर अपनी खुशियों को बढ़ा सकते हैं। जानिए आपको राशि के अनुसार किस रंग से होली खेलना चाहिए। इस साल होली में आप अपनी राशि के मुताबिक रंगों से खेल सकते हैं और अपने आने वाले जीवन में खुशियां भी ला सकते हैं।

राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग

मेष

मेष राशि वालों के लिए होली के दिन गुलाबी लाल, पीले और नारंगी रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। भगवान गणेश को रंग लगाकर होली खेलने की शुरुआत करनी चाहिए।

वृषभ

इस होली पर वृषभ राशि वाले लोग नीला, हरा और सफेद रंग से होली खेलें। लाल रंग का प्रयोग ना करें। सूर्यदेव को जल से अर्घ्य देकर होली खेलने की शुरुआत करें।

मिथुन

होली वाले दिन मिथुन राशि वालों को हरा, सफेद और बैगनी रंग से होली खेलने की शुरुआत करनी चाहिए। साथ ही शिव परिवार की पूजा होली खेलने से पहले करनी चाहिए। इससे भाग्य वृद्धि होगी।

कर्क

होली के दिन कर्क राशि के जातक पीला, नारंगी और लाल रंग से होली खेल सकते हैं। होली खेलने से पहले पीला गुलाल या हल्दी भगवान विष्णु को लगाएं।

सिंह

होली का दिन सिंह राशि वालों के लिए खास है। आपको लाल, पीला और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। होली खेलने से पहले सूर्यदेव को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें।

कन्या

होली के दिन कन्या राशि वालों को हरा, आसमानी और सफेद रंग होली खेलते वक्त प्रयोग में लाना चाहिए। होली खेलने से पहले भगवान गणेश को रंग जरूर लगाएं।

तुला

तुला राशि के लोगों को सभी रंग प्रिय होते हैं। होली खेलने के लिए नीला, हरा और बैगनी रंग का इस्तेमाल करें। छोटी कन्या के पैरों में रंग जरूर लगाएं। देवी की कृपा प्राप्त होगी।

वृश्चिक

इस होली को खास बनाने के लिए वृश्चिक राशि वालों को होली खेलने के लिए लाल, पीला और नारंगी जैसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी को सिंदुरी या केसरिया रंग लगाना चाहिए।

धनु

गुरु ब्रहस्पति की धनु राशि वालों के लिए पीला, लाल और सफेद जैसे रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा। गुरु ब्रहस्पति या बगलामुखी या अपने गुरु को पीला रंग लगाएं। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मकर

मकर राशि के लोगों को आसमानी, हरा और बैगनी रंग का उपयोग करना चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण के मंदिर में बताए गए किसी भी रंग को अर्पित करना चाहिए।

कुंभ

इस होली पर कुंभ राशि वालों को होली खेलने के लिए नीला, हरा और सफेद रंगों का प्रयोग करना चाहिए। होली खेलने से पहले शनिदेव व शिव जी को भी नीले रंग का टीका लगाए या रंग उनके चरणों मे अर्पित करें।

मीन

मीन राशि के लिए होली में पीला गहरा पीला, लाल और नारंगी रंग का उपयोग इस होली पर लाभकारी होगा। भगवान विष्णु को हल्दी समर्पित करके होली खेलने की शुरुआत करनी चाहिए।

End of Article