अध्यात्म

Aaj Vishwakarma Puja Kitne baje tak hai: आज विश्वकर्मा पूजा कब से कब तक है, विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त

Aaj Vishwakarma Puja Kitne baje tak hai, आज विश्वकर्मा पूजा कितने बजे तक है: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को आज विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही हैं। जानें आज विश्वकर्मा पूजा कब से कब तक है, विश्वकर्मा पूजा मुहूर्त।

Image

आज विश्वकर्मा पूजा कब से कब तक है

Aaj Vishwakarma Puja Kitne baje tak hai, आज विश्वकर्मा पूजा कितने बजे तक है: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को आज विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही हैं। आज यानी 17 सितंबर 2026, को विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों और उपकरणों का पूजन करने की परंपरा है। वहीं आज शुभ मुहूर्त देखकर पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

दरअसल, सुबह 7:58 बजे कन्या संक्रांति का क्षण पड़ रहा है। जिसमें विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जा सकती है। हालांकि पंचांग के अनुसार सुबह से दोपहर तक कई शुभ समय मिल रहे हैं। ऐसे में अगर सुबह की पूजा किसी वजह से छूट गई है, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जानें आज विश्वकर्मा पूजा कब से कब तक है, विश्वकर्मा पूजा मुहूर्त।

आज विश्वकर्मा पूजा कितने बजे तक है

आज विश्वकर्मा पूजा का पुण्यकाल मुख्य रूप से दोपहर 02:31 बजे तक और कुछ पंचांगों के अनुसार पूजा का समय शाम 04:15 बजे तक या रात्रि तक मान्य है। 17 सितंबर को कन्या संक्रांति का क्षण सुबह 7:58 बजे है। इसी समय सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश को विश्वकर्मा पूजा से जोड़ा जाता है। इसलिए सुबह 7:58 बजे का समय इस पर्व के लिए खास माना जा रहा है।

आज विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

आज पूजा के लिए प्रमुख समय इस प्रकार बताए गए हैं—

  • सुबह 7:58 बजे से 10:43 बजे तक शुभ समय।
  • सुबह 10:43 बजे से दोपहर 1:48 बजे तक भी पूजा की जा सकती है।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक बताया गया है।
  • शाम के समय में शुभ-उत्तम मुहूर्त 04:52 पी एम से 06:24 पी एम तक रहेगा।
  • दोपहर 1:48 बजे से 3:20 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि में शुभ पूजा से बचने की सलाह दी जाती है।

पूजा में क्या करें?

सबसे पहले पूजा की जगह और औजारों या मशीनों को साफ करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करके दीपक जलाएं। रोली, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों और उपकरणों की पूजा करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article