Holi 2022: होली पर इस तरह करें अपने आराध्य देवों की पूजा, होगी पुण्य लाभों की प्राप्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 07:25 AM IST

Holi Puja : होली के दिन पूजा करने से प्रबल प्रभाव जीवन में पड़ते हैं। ऐसा कहा जाता है इस दिन भजन ध्यान पूजा करने से दोगुने फलों की प्राप्ति होती है। जीवन में आने वाले कष्ट खुद ही समाप्त हो जाते हैं।

Holi 2022: होली पर इस तरह करें अपने आराध्य देवों की पूजा, होगी पुण्य लाभों की प्राप्ति

Holi Puja 2022: होली का त्‍योहार 17 व 18 मार्च को रंगों की मस्ती गीत संगीत के साथ देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। देश मे होली की प्रथा कृष्ण काल से ही चली आ रही है। भारत धार्मिक मान्यताओं का देश है। बड़े बड़े ऋषि मुनि साधु संतों ने इस धरती पर जन्म लिया है। यही राम और कृष्ण ने भी जन्म लिया था। भगवान कृष्ण ने तमाम लीलाएं भी की थी। इसलिए हर त्‍योहार पर विधि विधान से पूजापाठ और भोग प्रसाद की परंपरा काफी पुरानी है।

इस तरह करें अपने आराध्य की पूजा

अब इस होली के अवसर पर अपने आराध्य देवों की पूजा भी विधि विधान से की जाती है। जिसका विशेष फल तो प्राप्त होता ही है। साथ कि भगवान की कृपा से सभी संकटो का निवारण भी होता है। जानिए किस तरह आप अपने आराध्य की पूजा होली पर करें। गणेशजी, शिवजी, मां दुर्गा सहित अन्‍य देवी देवताओं की किस तरह पूजा करनी चाहिए। इस विशेष दिन पर पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

भगवान कृष्‍ण की पूजा इस तरह करनी चाहिए

होली पर कृष्‍ण और राधा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इसका विशेष फल प्राप्त होता है। राधा और कृष्ण ने ही पहली बार होली खेली थी। राधा कृष्ण की प्रतिमा घर के मुख्‍य द्वार पर लगानी चाहिए। होली वाले दिन राधा कृष्‍ण की पूजा में रंग अबीर गुलाल पिचकारी घर के मंदिर में रखनी चाहिए। अबीर गुलाल राधा कृष्ण को लगाना चाहिए राधा जी को खिले रंग का गुलाल कृष्ण जी को मटमैला गुलाल लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति पत्नी के संबंधों में मिठास बनी रहती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

गणेशजी की पूजा इस तरह करनी चाहिए।

होली के दिन गणेश जी को प्रसन्‍न करने के लिए मोदक का प्रसाद घास अर्पित करें। उनकी विधि विधान से पूजा करने के साथ ही गणेश जी को मेवायुक्त ठंडाई का भोग लगाएं। इससे गणेश जी प्रसन्‍न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। साथ ही गणेश जी को श्वेतार्क के फूल भी अर्पित करें। इसके बाद 2 चुटकी गुलाल उनके चरणों पर लगाए।

शिव जी को प्रसन्‍न करने के लिए इस तरह पूजा करें

होली के दिन भगवान शिव के मंदिरों में चिता की राख और रंगों से होली खेलने की पुरानी परंपरा है। आप घर पर शिवपूजन कर भोलेनाथ को प्रसन्‍न कर सकते हैं। भगवान शिव की तस्‍वीर या प्रतिमा पर होलिका दहन की राख चढ़ाकर आप भोलेबाबा को प्रसन्‍न कर सकते हैं। साथ ही भोले बाबा को भांग की सूखी पत्तियां भी अर्पित करें।

हनुमानजी की पूजा इस तरह से करनी चाहिए

होली पर वीर बजरंग बली हनुमानजी को चोला चढ़ाना चाहिए। गुड़ से बनी मीठी रोटियों का भोग लगाना चाहिए। अगर घर मे हनुमानजी है तो होली पर हनुमानजी को सिंदूरी रंग का गुलाल लगाने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सीता राम जपने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

दुर्गा मां की पूजा इस तरह करने से लाभ प्राप्त होगा

होली के दिन मां दुर्गा को आप लाल चुन्‍नी लाल साड़ी लाल चूड़ी भी चढ़ा सकते हैं। साथ ही सुहाग से सम्बंधित श्रंगार की हर वस्तु देवी जी को अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्‍त होगी और आपके सारे कष्‍ट दूर होंगे।

राजा राम की पूजा करने से मानसिक सुख प्राप्त होगा

होली पर सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए आपको भगवान राम की विशेष प्रकार से पूजा करनी चाहिए। साथ ही होली की अग्नि में भूनी गईं गेहूं जौ की बालियों का भोग लगाना चाहिए। भगवान आपके भंडार सदैव भरे रखेंगे और आपको भी कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

विष्णु भगवान की इस तरह करें पूजा

होली के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्‍णु को आप बताशे का भोग लगाकर प्रसन्‍न कर सकते हैं। साथ ही माता लक्ष्‍मी को पीले या सफेद मिष्‍ठान का भोग लगाना चाहिए उसके बाद यह प्रसाद बच्चियों को वितरित करनी चाहिए।

भैरो बाबा की इस तरह करें पूजा

होली के दिन कोतवाल कहे जाने वाले भैरो बाबा को लोंग इलायची सुपारी जनेऊ पान के पत्ते सिंदूर व मदिरा अर्पित करनी चाहिए

End of Article