UP Clerk Recruitment 2022, UP School Lipik Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद ही सुनहरा अवसर है। यूपी के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक यानी क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विभिन्न जनपदों में स्कूल अपना नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं। यूपी क्लर्क भर्ती 2022 के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में 27 अक्टूबर 2022 तक आवेदन करना होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू की गई है।
UP Clerk Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार,यूपी में 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में क्लर्क के 1621 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मतलब केवल यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही यूपी क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Clerk Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
यूपी में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास या कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए अधिकाधिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
UP Clerk Notification 2022: ऐसे होगा चयन
यूपी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह टाइपिंग टेस्ट 22 नवंबर और इंटरव्यू 4 दिसंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 जनवरी 2023 तक ज्वाइनिंग लेटर मिलने की उम्मीद है।
UP Clerk Application: इतना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी यूपी क्लर्क भर्ती 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर समय के अंदर भेज सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
