Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2026 के तीसरे राउंड का रैंक कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar NEET UG Rank Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UGMAC 2026 सेक्शन में राउंड 3 रैंक कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई UGMAC आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर रैंक कार्ड दिखाई देने के बाद उसमें दर्ज नाम, रैंक और अन्य जानकारियों की जांच करें। इसके बाद इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
14 अक्टूबर को आएगा सीट आवंटन परिणाम
काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 14 से 17 अक्टूबर के बीच अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
आज चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का आखिरी मौका
BCECEB के शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 के लिए कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरने, उसमें बदलाव करने और उसे लॉक करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने से पहले विकल्पों को सावधानीपूर्वक जांचना जरूरी है, क्योंकि सीट आवंटन में इन विकल्पों की अहम भूमिका होगी। राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन के साथ चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक चली थी। रैंक कार्ड 8 अक्टूबर को जारी किया गया।
