Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर कलेश देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे ही कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की गद्दी और पावर को लेकर भूख बढ़ गई है। बीते दिन लव गिल ने कैप्टेंसी के चलते पूरे घर के राशन की बलि दे डाली। वहीं अब आज के एपिसोड में क्या धमाका होगा देखने लायक होने वाला है। इस बीच मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई, जिसमें लव गिल (Love Gill) को एक महत्वपूर्ण टास्क दिया गया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'किस बात का घमंड', माही-काजी के सपोर्ट में आईं Shilpa Shinde, एक-एक कंटेस्टेंट की उड़ाई धज्जियां)
लव गिल को मिला टास्क
शो 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत हुई लव गिल से जिन्हे बिग बॉस ने टास्क दिया कि वे एक-एक कर अपनी प्रेफरेंस बताएंगी। लव को एक से सात के स्लॉट में उन कंटेस्टेंट का नाम बताना था जो कैप्टेंसी के दावेदार है। इस टास्क में ट्विस्ट ये था की लव जिसका नाम सबसे पहले स्लॉट में रखेंगी वो कैप्टेंसी रेस में रहेगा और आखिरी स्लॉट वाला बाहर होगा। टास्क की शुरुआत में लव ने यंग डीएसए के लिए कहा कि उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ लव ने आसिफ पर तंज कस डाला की उन्हे चीजें समझने में समय लगता है। स्काउट के लिए लव ने कहा की घर में चल रहे मुद्दों को वे हल करने की कोशिश करेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Wildcard: 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बदलेंगे माहौल, अनुपमा का ये एक्टर करेगा धमाकेदार एंट्री)
लव गिल और कनिका मान में हुई लड़ाई
प्रोमो में आगे टास्क के दौरान लव ने कनिका को लताड़ते हुए कहा कि वे लोगों को नालायक समझती हैं। इसपर कनिका चुप नहीं बैठती और वे कह देती हैं की आज खुद लव सुबह आकार उन्हे अपना चेहरा दिखा रही थी। ऐसे में लव उन्हे आँखें बंद करने की सलाह देकर चुप करा देती है।
