बॉलीवुड

"जल्दबाजी नहीं करनी...", Dada मूवी पोस्टर ट्रोलिंग पर महीनों बाद बोले Rajkummar Rao

कलाकार राजकुमार राव ने आखिरकार दादा द सौरव गांगुली स्टोरी के पोस्टर पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि फिल्म बनाने वाली टीम ने अपना सबक सीख लिया है।

Image

"जल्दबाजी नहीं करनी...", Dada मूवी पोस्टर ट्रोलिंग पर महीनों बाद बोले Rajkummar Rao

राजकुमार राव जल्द ही भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली की बायोपिक में दिखाई देंगे, जिसका पहला पोस्टर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ था। इस पोस्टर में राजकुमार राव एकदम सौरव गांगुली की तरह लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट लहराते दिखाई दे रहे थे। लोगों को ये पोस्टर तो दमदार लगा था लेकिन उन्होंने इसकी एडिटिंग पर भी सवाल खड़े किए थे। लोगों का सवाल था कि मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर एडिट करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की है क्योंकि ये बहुत ही बचकाना लग रहा है। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि इससे बेहतर सो पोस्टर की एडिटिंग एआई से की जा सकती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मेरे पक्ष से कोई देखे...", Tanushree Dutta ने किया "राक्षस की मौत" कमेंट का बचाव, गुस्सा हैं Nana Patekar के फैंस

राजकुमार राव ने इस पूरे मसले पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उन्हें और उनकी टीम को अपनी गलती से सबक मिल चुका है। अब वो आगे चलकर कभी भी ऐसी गलती नहीं करेंगे। राजकुमार राव ने कहा, "जिन लोगों ने ये पोस्टर बनाया था, उन्हें उनका पाठ मिल चुका है। उन्हें समझ आ चुका है कि आगे चलकर उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी है। इसके साथ-साथ टीम को एक और चीज समझ आ चुकी है और वो ये कि दादा की गजब की फैन फॉलोइंग है और वो उन फैंस को नाराज करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 18 में नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, नम आंखों के साथ दी श्रद्धांजलि

दादा द सौरव गांगुली स्टोरी का पोस्टर मेकर्स ने 8 जुलाई को रिलीज किया था। इसी दिन सौरव गांगुली का जन्मदिन होता है। कई लोगों का मानना था कि फिल्म के मेकर्स ने जल्दबाजी में पोस्टर रिलीज किया, जिस कारण उस पर काम नहीं हो सका था। राजकुमार राव की बातों से भी यही लग रहा है कि मेकर्स दादा के बर्थडे पर अनाउंसमेंट करना चाहते थे, जिस कारण उनसे गलती हो गई। वैसे आपको क्या लगता है, क्या राजकुमार राव भारतीय क्रिकेट के दादा सौरव गांगुली के किरदार में फिट लगेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article