जॉब्स

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, upsc.gov.in पर 27 अक्टूबर तक करें अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 09:58 AM IST

UPSC Recruitment 2022, UPSC Notification 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिस्ट और सीनियर डिजाइन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Image

यूपीएससी ने नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • ड्रग इंस्पेक्टर सहित कई पद खाली
  • 27 अक्टूबर से पहले करना होगा आवेदन

UPSC Recruitment 2022, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर और साइंटिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी यूपीएससी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 27 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर डिजाइन ऑफिसर के 1 पद, साइंटिस्ट बी के 10 पद, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट आर्किटेक्ट के 13 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1 पद और ड्रग इंस्पेक्टर के 26 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर और असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत सैलरी दी जाएगी। ‌जबकि, ‌सीनियर डिजाइन ऑफिसर पदों के लिए लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी।

UPSC Job Notification 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

ड्रग इंस्पेक्टर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। वहीं, साइंटिस्ट और सीनियर डिजाइन ऑफिसर पदों के लिए अधिकतम आयु 35 साल और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 45 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

UPSC Latest Vacancy 2022: यहां करें आवेदन

अभ्यर्थी यूपीएससी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 27 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPSC Bharti 2022: यह पद भी खाली

आयोग ने हाल ही में स्पेशलिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर, वेटनरी ऑफिसर और अभियोजक सहित 37 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। ‌अभ्यर्थी इन पदों के लिए 13 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article