जॉब्स

UP Government Job 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद आ सकती है ये 3 बड़ी भर्तियां, खत्म होगा लाखों युवाओं का इंतजार

UP Sarkari Naukri, UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। UP Police Constable रिजल्ट के बाद राज्य के युवाओं को तीन बड़ी भर्तियों का इंतजार है। आइए जानते हैं यूपी में कौन-कौन सी भर्तियां आने वाली हैं।

Image

उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी

Photo : iStock

UP Sarkari Naukri, UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को राज्य में तीन बड़ी भर्तियों का इंतजार है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां हो रही हैं। साल 2018 के बाद इस अब इतनी बड़ी संख्या में कांस्टेबल की भर्तियां की जा रही है। इस परीक्षा में 40 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसका रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। आने वाली भर्तियों के नाम नीचे देख सकते हैं।

UP Lekhpal Recruitment 2024: यूपी में लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को लेखपाल भर्ती का बेसब्री से इंतजार रहता है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में जल्द ही बड़ी संख्या में लेखपालों की भर्तियां होने वाली हैं। इसमें 12वीं पास की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र होते हैं। हालांकि, इसके लिए वही आवेदन कर सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET Exam 2023 पास होने की योग्याता हो।

UP TGT PGT Recruitment: यूपी टीचर भर्ती

साल 2021 में उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UP SESSB) की तरफ से TGT और PGT टीचर की भर्तियां हुई थीं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द यूपी में शिक्षकों की भारी संख्या में भर्तियां होने वाली है। टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार है।

आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती

10वीं पास महिलाओं के लिए हर साल उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्तियां होती हैं। इसके लिए हजारों पदों र भर्तियां निकलती हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बाद आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 का इंतजार खत्म हो सकता है। बता दें कि ये भर्तियां जिलेवार तरीके से होती हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article