देश

Chhath Special Trains: छठ पूजा के लिए अहमदाबाद से राजगीर और छपरा के लिए स्पेशल ट्रेनें, 8 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

छठ पूजा 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से बिहार के राजगीर और छपरा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। साथ ही 8 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे।

Image

8 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे

छठ पूजा और फेस्टिव सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद से बिहार के लिए कल यानी शुक्रवार से दो विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। अहमदाबाद से राजगीर के बीच दो फेरे वाली अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी, जबकि अहमदाबाद से छपरा के लिए वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर 8 ट्रेनों में अतिरिक्त AC और स्लीपर कोच जोड़ने की घोषणा की है।

अहमदाबाद-राजगीर के बीच दो फेरे लगाएगी अनारक्षित ट्रेन

ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को रात 11.55 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और शनिवार सुबह 11.45 बजे राजगीर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09448 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 14 नवंबर (शनिवार) को दोपहर 2.45 बजे राजगीर से रवाना होगी और अगले दिन रात 11.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी और विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।

अहमदाबाद से छपरा के लिए 14 नवंबर को वन-वे स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09449 अहमदाबाद-छपरा सुपरफास्ट स्पेशल 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को रात 1 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन यानी रविवार को दोपहर 2.10 बजे छपरा पहुंचेगी।रास्ते में ट्रेन छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंडिहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन के टिकटों की बुकिंग 13 नवंबर 2026 से सभी PRS काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह ट्रेन विशेष किराये पर चलाई जाएगी।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article