जॉब्स

SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस का कटऑफ जाएगा ज्यादा, जानें क्या है कारण

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 09:24 AM IST

SSC MTS 2023: उत्तर प्रदेश राज्य में पिछले महीने कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस परीक्षा का आयोजन किया गया था, इस परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, अग इस परीक्षा का जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, साथ ही में कटऑफ भी जारी किया जाएगा, जो कि इस बार ज्यादा जाने की उम्मीद है।

Image

एसएससी एमटीएस का कटऑफ

SSC MTS 2023: उत्तर प्रदेश राज्य में पिछले महीने कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस परीक्षा का आयोजन किया गया था। एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा एक ग्रुप डी की ऐसी परीक्षा है, जिसके लिए लाखों लोग नोटिफिकिशन का इंतजार करते हैं। इस बार यानी 2023 की परीक्षा का आयोजन पिछले माह किया गया था, जिसमें एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। बता दें, इस बार एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदनों की बाढ़ गई, ग्रुप डी की इन नौकरियों के लिए आवेदनों में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि देखी गई, जिसमें 55 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने चपरासी, चौकीदार, माली और अन्य पदों के लिए आवेदन किया।

इस बार खास बात यह है हायर एजुकेशन लोग भी इस नौकरी से वंचित नहीं रहना चाहते हैं और जमकर आवेदन कर रहे हैं। एक डाटा के अनुसार, इन आवेदकों में बीटेक, एमबीए, एमटेक, बीबीए, एमए और एमएससी डिग्री जैसी हायर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद भी लोगों ने आवेदन किया।

एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2023

एक्सपर्ट के अनुसार, कट ऑफ कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे पद संख्या कितनी है? कितने लोगों ने आवेदन किया है, पेपर की डिफिकल्टी क्या थी इत्यादि।

जब किसी पद के अनुसार, अत्यधिक आवेदन आ जाते हैं, तो उस परीक्षा के लिए कट ऑफ ज्यादा जाना स्वाभाविक हो जाता है, क्योंकि इतने लोगों में बेस्ट लोगों को का चुनाव करना कठिन हो जाता है, यही कारण है कि कट ऑफ ज्यादा कर दिया जाता है।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस गैर-तकनीकी) और हवलदार भर्ती परीक्षाओं के लिए कुल 55,21,917 आवेदन आए हैं। इनमें से कई तो हायर एजुकेटेड हैं जबकि 19 लाख से ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं, जो प्रयागराज स्थित एसएससी के मध्य क्षेत्र कार्यालय के आधीन आने वाले यूपी व बिहार से हैं।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के तहत 10 हजार 800 से ज्यादा पदों को भरा जाना है, बता दें, यह नॉन गजटेड पोस्ट हैं।

एसएससी एमटीएस 2023 नोटिफिकेशन

एसएससी की भर्ती अधिसूचना ने वर्ष 2020-2022 के लिए लगभग 10,880 एमटीएस पदों और 529 हवलदार सीबीआईसी और सीबीएन पदों को भरा जाएगा। एसएससी एमटीएस 2023 फॉर्म भरने का समय 18 जनवरी से 17 फरवरी था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article