IT Raids at Rakul-Vashu Offices: बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों और प्रोडक्शन कंपनियों के परिसरों पर सोमवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की। मुंबई में करीब 12 से ज्यादा ठिकानों पर चल रही आईटी डिपार्टमेंट ने सर्च ऑपरेशन जारी किया है। इस दौरान फिल्ममेकर वाशु भगनानी, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, पूजा एंटरटेनमेंट (Pooja Entertainment) और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े परिसरों को भी शामिल किए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मुंबई में इन परिसरों से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कथित तौर पर विदेश भेजी गई रकम और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े विदेशी खर्चों में गड़बड़ी होने की आशंका है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: परिवार और दोस्तों संग रणबीर कपूर ने मनाया 44वां जन्मदिन, Neetu Kapoor ने भी लुटाया प्यार)
विदेश में फिल्म प्रोडक्शन के नाम पर फंड ट्रांसफर की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि फिल्म निर्माण के लिए विदेश भेजी गई रकम का इस्तेमाल सही में इसलिए ही हुआ नहीं या नहीं। जांच में कथित तौर पर ओवरसीज रेमिटेंस, वित्तीय रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन और फिल्म प्रोजेक्ट्स से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि इन लेनदेन में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता हुई है या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म निर्माता वाशु भगनानी लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। मुंबई में चल रही इनकम टैक्स की कार्रवाई में उनसे और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े परिसरों का नाम सामने आया है। इनकम टैक्स की ओर से अभी तक ऐसी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है जिससे यह स्पष्ट हो कि वाशु भगनानी या उनकी कंपनी के खिलाफ जांच में क्या विशेष वित्तीय मुद्दे पाए गए हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: दुनिया भर में गूंज उठा 'हनुमान अंश' का नाम, 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)
रकुल प्रीत सिंह से जुड़े परिसर भी जांच के दायरे में
सर्च ऑपरेशन में रकुल प्रीत सिंह से जुड़े परिसर का नाम भी सामने आया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनके परिसर की तलाशी का जांच के मुख्य वित्तीय पहलू से क्या सीधा संबंध है। इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। इस कार्रवाई में Panorama Studios से जुड़े परिसरों का नाम भी रिपोर्ट्स में सामने आया है।
