Interview question Answer: जब जॉब इंटरव्यू में इंटरव्यूअर आपसे पूछता है कि "What are your goals for the future?" (भविष्य को लेकर आपके लक्ष्य क्या हैं?), तो यह महज एक सिंपल सा सवाल नहीं होता। इसके पीछे कंपनी आपकी आपकी दूरदर्शिता, महत्वाकांक्षा, पेशेवर सोच और सबसे महत्वपूर्ण बात—कंपनी के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को परखना चाहती है। अक्सर यह सवाल सुनते ही उम्मीदवार अपने बड़े-बड़े सपने इंटरव्यूअर को सुनना लगते हैं या फिर सवाल के असली महत्व और दिशा से भ्रमित होकर काल्पनिक या सामान्य उत्तर दे बैठते हैं। उनके आम से जवाब का असर उनके सिलेक्शन पर पड़ता है। यदि आप इस सवाल का जवाब योजनाबद्ध तरीके से पूरे आत्मविश्वास के साथ देते हैं, तो यह आपकी दावेदारी को दूसरों से मजबूत बना देता है। आइए जानते हैं कि इस सवाल का सटीक उत्तर देने का सही तरीका क्या है।
इंटरव्यूअर इस सवाल से क्या समझना चाहता है?
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल का उत्तर तुरंत देने से पहले यह जानना जरूरी होती है कि उसके पीछे का असली मतलब क्या है। जैसे What are your goals for the future सवाल पूछने पर इंटरव्यूअर क्या समझाना चाहता है। बता दें कि इस सवाल के पीछे रिक्रूटर की मुख्य रूप से 3 उम्मीदें होती हैं, जो इस प्रकार है -
| स्पष्ट करियर विजन | आपके पास अपने करियर को लेकर कोई स्पष्ट और यथार्थवादी रोडमैप है या नहीं। |
| कंपनी में ठहराव | क्या आप कंपनी के साथ लंबे समय तक जुड़कर काम करना चाहते हैं या इसे सिर्फ एक अस्थायी पड़ाव मान रहे हैं। |
| सीखने और बढ़ने की ललक | आप नए हुनर (Skills) सीखने और जिम्मेदारी लेने के लिए कितने तत्पर हैं। |
तीन स्टेप फॉर्मूला से तैयार करें सटीक जवाब
इस सवाल का सही और सटीक उत्तर देने के लिए, जिससे आपकी नौकरी प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ जाएं, उसके लिए आपको तीन स्टेप फॉर्मूला का इस्तेमाल करना है। अब आपका मन में सवाल उठ रहा होगा की यह तीन स्टेप फॉर्मूला आखिर है क्या? तो बता दें कि इसमें शॉर्ट टर्म गोल, लॉन्ग टर्म गोल और करियर ग्रोथ के लिए आपके लक्ष्य क्या है उसकी जानकारी देना है।

What Are Your Goals For the Future (Photo - AI/Newsroom Verified)
शॉर्ट टर्म गोल्स से शुरुआत करें: सबसे पहले अपने जवाब की शुरुआत शॉर्ट टर्म गोल्स के साथ करें। इंटरव्यूअर को बताएं कि शुरुआती 1-2 वर्षों में आपका ध्यान कंपनी की कार्यप्रणाली को समझने, नई तकनीक सीखने और अपनी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर रहेगा।
लॉन्ग टर्म गोल्स को जोड़ें: शॉर्ट टर्म गोल्स बताने के बाद अब उन्हें लॉन्ग टर्म गोल्स के बारे में बताएं कि कैसे अगले 3-5 वर्षों में आप खुद को एक सीनियर भूमिका, टीम लीडर या विषय विशेषज्ञ के रूप में विकसित होते देखना चाहते हैं।
कंपनी की ग्रोथ से लक्ष्य को मिलाएं: अंत में स्पष्ट करें कि आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों से कंपनी के उद्देश्यों को कैसे लाभ पहुंचेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ‘Why Are You Leaving Your Current Job’ सवाल का इंटरव्यू में कैसे दें जवाब? जानें सफलता के असरदार टिप्स
इंटरव्यू के सवाल के सैंपल आंसर
"मेरा शॉर्ट टर्म टारगेट इस पद पर रहते हुए कंपनी की प्रक्रियाओं को अच्छी तरह समझना और अपनी स्किल्स के जरिए टीम के प्रोजेक्ट्स में बेहतर योगदान देना है। वहीं, लॉन्ग टर्म गोल्स के रूप से मैं अगले 3 से 5 वर्षों में अधिक जिम्मेदारियां निभाना चाहता हूं और एक कुशल लीडर के रूप में उभरकर कंपनी के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।"
जवाब देते समय इन गलतियों से बचें
सबसे पहले तो इस सवाल को सुनते ही जवाब न दें। पहले थोड़ा ठहरे और शांत होकर सोचकर उत्तर दें। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि काल्पनिक उत्तर न दें। यह न कहें कि "मैं 5 साल में कंपनी का मालिक बनूंगा" या "मैं विदेश जाकर बसना चाहता हूं।" बल्कि वास्तविकता को देखते हुए उत्तर दें। केवल प्रमोशन या उच्च वेतन की बात करने के बजाय सीखने और अनुभव पर जोर दें।
