वायरल न्यूज़

Viral Video: ताजमहल देखकर कुछ देर के लिए ठहर गई विदेशी महिला, कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत पल

ताजमहल को पहली बार देखकर विदेशी महिला पर्यटक का हैरान और खुश करने वाला रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

ताजमहल देखकर विदेशी महिला रह गई दंग (Instagram/@mary.v.erko)

भारत में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ताजमहल हमेशा से खास आकर्षण का केंद्र रहा है। आगरा में मौजूद इस ऐतिहासिक इमारत को पहली बार सामने से देखने का अनुभव कई लोगों के लिए बेहद खास होता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विदेशी महिला पर्यटक का ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ताजमहल की खूबसूरती देख हैरान हुई विदेशी महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में विदेशी महिला ताजमहल के मेन गेट की तरफ से आती दिख रही है। जैसे ही वह अंदर पहुंचती है और सामने सफेद संगमरमर से बना विशाल ताजमहल दिखाई देता है, महिला कुछ पल के लिए वहीं रुक जाती है। उसकी नजरें सामने मौजूद इमारत पर टिक जाती हैं। ताजमहल को देखकर महिला के चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ दिखाई देती है। उसके एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है कि सामने का नजारा उसकी उम्मीद से भी ज्यादा खूबसूरत है। यही छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विदेशी महिला का रिएक्शन हुआ वायरल

वीडियो (Video) देखने वाले कई लोग विदेशी महिला के रिएक्शन को ताजमहल की खूबसूरती से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि तस्वीरों और वीडियो में ताजमहल को देखना अलग बात है, लेकिन जब यही इमारत पहली बार सामने दिखाई देती है तो उसका अनुभव बिल्कुल अलग होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला का रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mary.v.erko नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स ताजमहल और विदेशी महिला के रिएक्शन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भारत का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक

ताजमहल भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। मुमताज महल का निधन वर्ष 1631 में हुआ था। इसके बाद उनकी याद में ताजमहल का निर्माण कराया गया, जो सफेद संगमरमर और अपनी खास वास्तुकला के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हर साल भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने आगरा पहुंचते हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह भारत की पहचान से जुड़े प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article