जॉब्स

RSMSSB CET 2022: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास आज से करें अप्लाई ‌

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 07:21 PM IST

RSMSSB CET 2022, RSMSSB CET 10+2 Level: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) यानी समान पात्रता परीक्षा 10+2 लेवल के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

राजस्थान सीईटी के लिए आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 12वीं पास के लिए राजस्थान में नौकरी का मौका
  • राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर‌ आज से करें आवेदन

RSMSSB CET 2022, RSMSSB CET Senior Secondary Level 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 10+2 लेवल के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी राजस्थान सामान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आज यानी 12 अक्टूबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख की 11 नवंबर निर्धारित की गई है।

Rajasthan CET 2022: इन पदों पर भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड II, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड II और कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे कि राजस्थान सीईटी मात्र एक पात्रता परीक्षा है। किसी अभ्यर्थी का परीक्षा में स्कोर प्राप्त कर लेना मात्र ही उसे नौकरी की गारंटी नहीं देगा‌।‌ सीईटी में सम्मिलित सेवाओं के पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

RSMSSB CET 2022: कब होगी परीक्षा

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। परीक्षा का स्कोर रिजल्ट की तारीख से एक साल के लिए मान्य होता है। इस साल यह परीक्षा 18 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। राजस्थान सीईटी में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड तय समय के अंदर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

RSMSSB CET 2022 Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

सीईटी में सम्मिलित सेवाओं के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, कांस्टेबल पदों के लिए अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Rajasthan CET 2022 Application: कितना देना होगा शुल्क?

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा यानी सीईटी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 11 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article