दिल्ली : जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 58 स्टेशन बंद करने के ऐलान के बाद नमो भारत के दो स्टेशन भी बंद करने का फैसला लिया गया है। एनसीआरटीसी के तहत आने वाले सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस रूट पर मेरठ से दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही है। ये स्टेशन प्रदर्शन स्थल से कई किलोमीटर दूर हैं, फिर भी उन्हें 25 घंटे तक बंद रखने का फैसला किया गया। इस लिहाज से नमो भारत के यात्री आनंद विहार स्टेशन तक ही पहुंच सकते हैं। अगर, उन्हें आगे जाना होगा तो सड़क परिवहन का इस्तेमाल करना होगा। उधर, नई दिल्ली के आसपास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे के लिए बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और नयी दिल्ली जिले के अन्य स्थानों पर प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर यह अनुरोध किया था। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की ओर प्रदर्शनकारियों की अनियंत्रित आवाजाही की आशंका जताई थी। आठ अक्टूबर के अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि स्थिति के अनुसार शनिवार को चिन्हित स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों पर प्रभाव रहेगा।
उधर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने इस निर्णय की वजह के तौर पर दोनों स्टेशनों के बीच सड़क पर अप्रत्याशित यातायात जाम का भी हवाला दिया था। कॉजपा ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। वह मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आग्रह किया है, ताकि युवाओं को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर पहुँचने से रोका जा सके।
