ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (Head Constable) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 13 अक्टूबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है।
ITBP Head Constable Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?
आइटीबीपी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हेड कांस्टेबल (एजुकेशन और स्ट्रेस काउंसलर) के 23 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
ITBP Head Constable Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी कुछ जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
ITBP Head Constable Exam 2022: ऐसे होगा चयन
आईटीबीपी में नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
ITBP Head Constable Application: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 13 अक्टूबर से 11 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
