बॉलीवुड

'मेरे खिलाफ बोलने के लिए राखी सावंत को पैसे मिले...'Tanushree Dutta ने किया बड़ा दावा

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। इस बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राखी सावंत को लेकर बड़ा दावा किया है।

Image

तनुश्री दत्ता ने किया बड़ा दावा (pic credit-instagram)

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में उनके दुनिया को अलविदा कहने के बाद फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। इस बीच तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में तनुश्री ने राखी सावंत को लेकर बड़ी बात कह दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'1 हफ्ते पहले कॉल किया...' Nana Patekar की मौत से Hema Malini को लगा झटका)

नाना पाटेकर से 2 से 2.5 लाख रुपये लेने का दावा

तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो में आरोप लगाया था कि राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से दो दिन पहले नाना पाटेकर के मुंबई स्थित घर से कथित तौर पर 2 से 2.5 लाख रुपये नकद लिए थे। अपनी बात रखते हुए उन्होंने राखी की पूर्व करीबी दोस्त राजश्री मोरे का जिक्र किया। तनुश्री के मुताबिक, राजश्री ने उन्हें बताया था कि राखी जब पैसे लेने नाना के घर गई थीं, तब वह भी कार में मौजूद थीं। तनुश्री ने यह भी दावा किया था कि राजश्री मोरे ने पांच लोगों के सामने इस घटना का जिक्र किया था। तनुश्री ने उस दौर को याद करते हुए कहा था कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। उनका आरोप था कि नाना पाटेकर से जुड़े लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और राखी सावंत के वीडियो और बयानों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।

हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हेमा मालिनी को भी झकझोर कर रख दिया। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने अफसोस जताया कि वह नाना से आखिरी बार बात नहीं कर पाईं। हेमा ने बताया कि नाना ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन यात्रा में होने के कारण वह उनका कॉल नहीं उठा सकीं। उन्होंने कहा कि निधन की खबर सुनकर वह हैरान रह गईं। हेमा मालिनी के मुताबिक, नाना पाटेकर सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता नहीं थे, बल्कि हिंदी और मराठी सिनेमा की ऐसी शख्सियत थे, जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता था। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान कलाकार खो दिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article