जॉब्स

BSF Recruitment 2022: बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नौकरी का मौका, 1.77 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 04:51 PM IST

BSF Recruitment 2022, BSF Notification 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती की जानी है।‌ बीएसएफ जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करेगा।‌ जिसके बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

Image

बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती की जाएगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बीएसएफ में सरकारी नौकरी का मौका
  • असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर होगी भर्ती
  • rectt.bsf.gov.in पर करें अप्लाई

BSF Recruitment 2022, BSF Assistant Commandant Notification 2022: सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। ‌ इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

BSF Assistant Commandant Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इलेक्ट्रिकल, वर्क्स और वाटर विंग में असिस्टेंट कमांडेंट के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए महीने तक सैलरी दी जाएगी।

BSF Assistant Commandant Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। ‌इसके अलावा वाटर विंग में असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए आयु 22 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं,‌ अन्य विभागों के लिए अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BSF Assistant Commandant Notification 2022: यहां करें आवेदन

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक rectt.bsf.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

BSF Vacancy 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

बीएसएफ में आने वाली भर्तियों का अपडेट आपको सबसे पहले यहां दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ध्यान रहे कि किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article