SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 'सेलेक्शन पोस्ट फेज 14' परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। आंसर की SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए किसी जवाब पर संदेह है, तो वह निर्धारित समय के अंदर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 12 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।
SSC Phase 14 Answer Key 2026 देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Quick Links के नीचे देखें और Answer Key पर क्लिक कर दें। इसके बाद क्रेडेंशियल भरें और आंसर की चेक करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
नोटिस कैसे देखें?
- आंसर की जारी होने का नोटिस देखने के लिए SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें
- 'Phase-XIV/2026/Selection Posts Examination - Uploading of Candidate’s Response Sheet(s) along with Tentative Answer Keys and inviting challenges thereon' पर क्लिक करें।
- पीडीएफ खुल जाएगा। या आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
हर सवाल पर 50 रुपये देनी होगी फीस
आंसर की में किसी उत्तर को गलत मानने वाले उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आपत्ति भेजने से पहले संबंधित सवाल और अपने जवाब को ध्यान से जांच लें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
