जॉब्स

RSMSSB Sarkari Naukri: राजस्थान रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (राजस्थान रोडवेज) में कंडक्टर के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 27 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक अपना आवेदन कर सकते है।

Image

Rajasthan Roadways Recruitment 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (राजस्थान रोडवेज) में कंडक्टर के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 27 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक अपना आवेदन कर सकते है। RSMSSB परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2025 को करेगा। इस परीक्षा भर्ती चयन लिखित परीक्षा,स्किल टेस्ट,दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के रुप मे किया जाएगा। परीक्षा का रीजल्ट 23 फरवरी 2026 तक आएगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न:

लिखित परीक्षा मे सामान्य ज्ञान, गणित, समसामयिक घटनाएं, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न पुछे जाएगें।परीक्षा मे प्रश्नो की संख्या 100 होगी और प्रत्येक प्रश्न 1 नम्बर के होंगे। उम्मीदारो को उत्तर देने के लिए 2 घंटे का वक्त दिया जाएगा। सभी प्रश्न ओएमआर शीट पर आधारित होंगे और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा।

पदों का डिटेल

कुल पद: 500

नॉन टीएसपी क्षेत्र: 456 पद

टीएसपी क्षेत्र: 44 पद

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। कंडक्टर का वैध लाइसेंस और बैज अनिवार्य है।

एज लिमिट:

18 से 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 )।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष: 5 वर्ष की छूट।

कमजोर वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट।

सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट।

एप्लिकेशन फीस

सामान्य वर्ग के ओबीसी/ओबीसी एवं क्रीमी लेयर वर्ग: 600/-

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 400/-

दिव्यांगजन: 400/-

आवेदन प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • फिर आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • एप्लीकेशन फ़ॉर्म में अपनी डिटेल्स भरें
  • ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें
  • फ़ॉर्म चेक करके सबमिट करें और प्रिंट आउट लेकर रखे

इच्छुक उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर इससे जुड़ी सारी जानकारी देख सकते है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article