जॉब्स

Railway Recruitment 2024: रेलवे में अप्रेंटिस के सैकड़ों पदों पर निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट भर्ती

Railway Recruitment 2024, Sarkari Naukri: कोंकण रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2024 है। यहां आप कोंकण रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2024: रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

Railway Recruitment 2024, Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी पाने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कोंकण रेलवे ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Railway Recruitment 2024) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के कुल 190 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप आवेदन से संबधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Railway Apprentice Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • सिविल इंजीनियरिंग - 30 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 20 पद
  • इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग - 10 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 20 पद
  • डिप्लोमा (सिविल) - 30 पद
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) - 20 पद
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) 10 पद
  • डिप्लोमा (मैकेनिकल) - 20 पद
  • सामान्य स्ट्रीम स्नातक - 30 पद

Railway Apprentice Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

कोंकण रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष औ अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। हालांकि यहां पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Railway Apprentice Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Konkan Railway Apprentice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Railway Apprentice Vacancy 2024: चयन प्रक्रिया

कोंकण रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों को सेलेकेशन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।यहां सभी ईयर/सेमेस्टर में मिले कुल अंकों को जोड़ कुल प्रतिशत निकाला जाएगा और इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article