देश

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के खिलाफ अगरतला में केस दर्ज हो गया है। आमिर शौकीन ने त्रिपुरा के एक शख्स के साथ नस्लीय भेदभाव किया था।

Image

त्रिपुरा के शख्स के साथ बदसलूकी करता हुआ आमिर शौकीन

देश की राजधानी दिल्ली में पूर्वोत्तर राज्य के एक शख्स के साथ बदसलूकी करने वाला आमिर शौकीन नाप दिया गया है। कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचान रखने वाला आमिर शौकीन (Amir Shokeen) भले ही अब माफी पर माफी मांग रहा है, लेकिन उसके खिलाफ दिल्ली से लेकर अगरतला तक की पुलिस एक्टिव हो चुकी है, त्रिपुरा में केस दर्ज हो गया है तो वहीं दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। रात में ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चेतावनी देते हुए कहा था कि इस दुष्ट को पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी।

क्या है पूरा मामला ?

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन पर त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। वीडियो में युवक के साथ कई तरह की नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा के ऐतिहासिक नाम का भी मजाक उड़ाया और उसे अपमानजनक तरीके से पेश किया।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा था?

किरेन रिजिजू ने इस मामले का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी जरूर हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी। समाज में इस तरह के बुरे बर्ताव को बर्दाश्त करने वाले लोग भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।"

केस दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

आमिर शौकीन के खिलाफ अगरतला पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है। दिल्ली पुलिस की 'नॉर्थ ईस्टर्न रीजन' (SPUNER) यूनिट के अनुसार, उन्हें कल शाम इस मामले के बारे में जानकारी मिली। दिल्ली पुलिस की SPUNER विंग ने वायरल वीडियो की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को लिखित जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस की टीम इनफ्लुएंसर आमिर शौकीन के घर पहुंची थी। जो बड़ा हिंदू राव इलाके में रहता है लेकिन आमिर 2 दिन से घर पर नहीं है। मामले में जब पुलिस ने एक्शन शुरू किया तो आरोपी अपना फोन बंद करके फरार हो गया।

माफी मांग रहा आमिर

वीडियो के सामने आने के बाद अब आमिर शौकीन माफी मांग रहा है। आमिर शौकीन क एक और वीडियो सामने आया जिसमें वो माफी मांगता नजर आ रहा है। बोल रहा है कि वो कंटेंट क्रिएटर है और ऐसे मजाक वाले वीडियो बनाता रहता है। लेकिन उसके इस वीडियो से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसे माफ कर दिया जाए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित