एजुकेशन

NTA Exam Calendar: एनटीए ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET का शेड्यूल आउट

NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है।

Image

एनटीए ने जारी किया JEE मेन, UGC NET समेत परीक्षा का शेड्यूल

NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी सार्वजनिक नोटिस में कई प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं की तिथियां बताई गई हैं। इससे छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को आने वाले महीनों की परीक्षा और पढ़ाई की तैयारी पहले से करने में मदद मिलेगी। कैलेंडर में UGC NET, JEE Main Session 1, CUET PG, CMAT, NIFT प्रवेश परीक्षा और Joint CSIR UGC NET जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। NTA का कहना है कि कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य परीक्षा कार्यक्रम को लेकर ज्यादा पारदर्शिता लाना है।

RIMC (राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज) परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी जबकि SWAYAM परीक्षा 8 से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह RMS (राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल) 13 दिसंबर 2026 को होनी है।

यूजीसी नेट और CSIR यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी

UGC NET का दिसंबर चक्र 14 से 18 और 21 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, Joint CSIR UGC NET परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।

जनवरी और फरवरी में भी कई परीक्षाएं

आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC) परीक्षा 4 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। NIFT प्रवेश परीक्षा और SHRESHTA (NETS) की परीक्षा 10 जनवरी को प्रस्तावित है। All India Sainik Schools Entrance Examination 31 जनवरी को होगी। CMAT Exam 7 फरवरी को और NITTT Part 1 Exam 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित है। जेईई मेन (सेशन-1) 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 प्रस्तावित है। वहीं, सीयूईटी यूजी 2027 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट): 1 से 5, 8, 12 से 20, 24 और 25 मार्च 2027

मार्च में CUET PG की परीक्षा

CUET PG 2027 का आयोजन मार्च में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 से 20 मार्च और 24-25 मार्च को होगी। 30 और 31 मार्च को बफर डेट रखी गई है। NITTT Part 2 की परीक्षा 5 और 7 मार्च को प्रस्तावित है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article