बिजनेस

PNB में 390 दिन की FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, समझें 5 लाख जमा की पूरी कैलकुलेशन

अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित रूप में बढ़ाना चाहते हैं तो पीएनबी की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं।

Image

पंजाब नेशनल बैंक एफडी स्कीम (Photo: iStock)

PNB FD Interest Rate: अगर आप भी एफडी के लिए सरकारी बैंकों पर भरोसा करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी (FD) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। लंबे समय तक निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक की 390 दिन की एफडी में पैसा लगा सकते हैं। बैंक की ओर से 390 दिन की एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। आइए समझते हैं 5 लाख की जमा पर आपका निवेश कितना बढ़ सकता है-

सामान्य नागरिकों को कितना मिलेगा ब्याज?

पंजाब नेशनल बैंक की 390 दिन की एफडी स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई सामान्य नागरिक इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करता है तो उसे 390 दिन बाद मैच्योरिटी पर कुल 5,34,536 रुपये मिलेंगे। इस तरह निवेशक को केवल ब्याज से 34,536 रुपये की कमाई होगी।

सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा फायदा?

अगर आपकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है लेकिन 80 साल से कम है तो आप सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आते हैं। बैंक की ओर से ऐसे ग्राहकों को 390 दिन की एफडी पर 6.80 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर कोई सीनियर सिटीजन 5 लाख रुपये निवेश करता है तो मैच्योरिटी पर उसे 5,37,353 रुपये मिलेंगे। इसमें 37,353 रुपये की कमाई केवल ब्याज से होगी। यानि सामान्य नागरिकों के मुकाबले सीनियर सिटीजन को 2,817 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

सुपर सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के ग्राहकों को सुपर सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे ग्राहकों को 390 दिन की एफडी पर 7.10 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई सुपर सीनियर सिटीजन 5 लाख रुपये जमा करता है तो उसे मैच्योरिटी पर 5,39,049 रुपये मिलेंगे। इसमें ब्याज से होने वाली कुल कमाई 39,049 रुपये होगी।

कैटेगरीनिवेश राशिब्याज दर (सालाना)कुल ब्याजमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक5,00,000 रुपये6.30%34,536 रुपये5,34,536 रुपये
सीनियर सिटीजन5,00,000 रुपये6.80%37,353 रुपये5,37,353 रुपये
सुपर सीनियर सिटीजन5,00,000 रुपये7.10%39,049 रुपये5,39,049 रुपये

एफडी करवाने से पहले ध्यान दें

एफडी में निवेश करने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दरों और समय से पहले निकासी के नियमों की जानकारी जरूर लें। एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आ सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article