टीवी मसाला

Rise And Fall 2 से बाहर आने के बाद Sara Gurupal को मिली जान से मारने की धमकी, भड़कीं एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

Sara Gurupal Get Death Threat: सारा गुरुपाल राइज एंड फॉल 2 से बाहर आ गई हैं। शो से बाहर आने के बाद सारा को जान से मारनी की धमकी मिली है। इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है।

Image

Sara Gurupal (photo credit- instagram)

Sara Gurupal Get Death Threat: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) से पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरुपाल (Sara Gurupal) बाहर हो गई हैं। सारा को इस शो में काफी पसंद किया जा रहा था। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से सारा को फुल सपोर्ट भी मिल रहा था, लेकिन शो में अचानक ही डबल इविक्शन हुआ। सारा और काजल राघवानी का पत्ता साफ हो गया। शो के बाहर आने के बाद सारा को फैंस का प्यार मिल रहा है, लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो एक्ट्रेस का जीना मुश्किल कर रहे हैं। सारा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में स्काउट OP ने लव गिल को दिया धोखा, आम्रपाली दुबे का गुल्लू से हुआ झगड़ा

    सारा गुरुपाल को मिली धमकी

    सारा गुरुपाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट लगाया है, जिसमें वो तमाम मैसेज हैं, जिसके जरिए सारा को धमकियां मिल रही है। इन धमकियों में एक्ट्रेस के परिवार को सीधा निशाना बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन मैसेज में पर्सनल हमले, जान से मारने की धमकियां और बलात्कार की धमकियां शामिल हैं। सारा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ एक शो के आधार पर किसी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।' सारा के इस पोस्ट ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। ट्विटर पर फैंस लगातार सारा से उनका हालचाल पूछ रहे हैं। हालांकि, सारा और उनकी टीम ने अब तक धमकियों के बारे में कोई डीटेल जानकारी या बयान जारी नहीं किया है। ये भी खुलासा नहीं किया गया है कि एक्ट्रेस ने इन धमकियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

      बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं सारा गुरुपाल

      बता दें कि कुछ समय पहले सारा गुरुपाल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने हिंट दिया था कि वह अपनी बात सामने रखना चाहती हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्रोलिंग को 'फर्जी और नकारात्मक पीआर' (PR) बताया है। याद दिला दें कि सारा गुरुपाल बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आई थीं। इस शो में वह ज्यादा लंबा नहीं टिक पाई थीं। सारा शुरुआत हफ्तों में ही गेम से बाहर हो गई थीं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article