अगर आप नवंबर के महीने में पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो होटल बुक करते समय सिर्फ कम कीमत देखकर फैसला न करें। बुकिंग से पहले थोड़ी जांच-पड़ताल करने से आप अपनी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।
होटल की लोकेशन जरूर देखें और ये पता करें कि वहां तक सड़क जाती है या नहीं, पार्किंग उपलब्ध है या नहीं और आसपास खाने-पीने की दुकानें कितनी दूर हैं।
होटल की कैंसिलेशन पॉलिसी को भूलकर भी नजरअंदाज न करें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते तो फिर अगर यात्रा रद्द करनी पड़े या तारीख बदलनी पड़े, तो बुकिंग में पैसे वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।
होटल बुक करते समय ऑनलाइन तस्वीरों के बजाय हाल के रिव्यू पर भरोसा करें। पिछले कुछ हफ्तों या महीनों के रिव्यू पढ़ें। अगर कई लोग एक ही समस्या का जिक्र कर रहे हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें।
कमरे का कुल किराया और टैक्स पहले ही पता कर लें। इसके अलावा कैंसिलेशन और रिफंड की शर्तें ध्यान से पढ़ें। अगर निजी गाड़ी से जा रहे हैं, तो पार्किंग और सड़क की स्थिति की जानकारी लें।
कमरा बुक करने से पहले जरूर पूछें कि गर्म पानी पूरे दिन उपलब्ध रहेगा या नहीं। हीटर की सुविधा और उसका किराया भी स्पष्ट कर लें।