जॉब्स

PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

PGCIL Apprentice Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in और powergrid.in पर आज यानी 20 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

PGCIL Recruitment 2024

PGCIL Apprentice Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in और powergrid.in पर आज यानी 20 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर निर्धारित की गई है।

PGCIL Apprentice Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पीजीसीआईएल में आईटीआई, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, डिप्लोमा सिविल, ग्रैजुएट इलेक्ट्रिकल, ग्रैजुएट सिविल, एचआर एग्जीक्यूटिव, लॉ एग्जीक्यूटिव और पीआर असिस्टेंट सहित अन्य ट्रेड में अप्रेंटिस के कुल 1027 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

How to apply for PGCIL Apprentice Recruitment 2024

  • सबसे पहले NAPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

PGCIL Apprentice Recruitment 2024: इन बातों का रखें ध्यान

पीजीसीआईएल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट/डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article