एजुकेशन

UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2024 Download Link: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP Police Constable Admit Card 2024

UP Police Constable Admit Card 2024 Download Link: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का एडमिट कार्ड (UP Police Constable Admit Card 2024) आज यानी 20 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड (UP Police Constable Admit Card 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UP Police Constable Admit Card 2024: एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download UP Police Constable Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में 50.14 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article