Career in History: पढ़ाई के दौरान छात्रों को किसी न किसी विषय से गहरा लगाव हो जाता है। यह ऐसे विषय होते हैं जो उनकी समझ में आते हैं और वे उस विषय को पढ़ना पसंद करते हैं। इतिहास को वैसे तो बोरिंग विषय माना जाता है, लेकिन ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है, जो इस विषय को चाव लेकर पढ़ते हैं। अगर आप भी इन छात्रों में शामिल हैं और इतिहास में 12वीं के बाद हायर एजुकेशन हासिल कर शानदार करियर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
अगर आप रेगुलर इतिहास नहीं पढ़ना चाहते तो यहां हम आपको 6 ऐसे दिलचस्प कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे पूरा कर आप शानदार करियर बना सकते हैं। छात्रों को 12वीं क्लास के बाद इस विषय से ग्रेजुएशन करना होगा। उसके बाद आप अपनी क्षमता अनुसार पीजी, एमफिल और पीएचडी तक कर सकते हैं। इन कोर्स को करने वाले लोगों के पास जॉब की कोई कमी नहीं होती।
1. पुरातत्व
इतिहास के छात्रों की की पहली पसंद पुरातत्व में पढ़ाई करना होता है। देश के ज्यादातर विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय संस्कृति और पुरातत्व में कोर्स करने की सुविधा मिल जाएगी। ग्रेजुएशन के बाद कोई भी इस कोर्स को कर सकता है और फिर रिसर्च डिग्री के लिए जा सकता है। पुरातत्वविदों का मुख्य कार्य ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों की खोज करना है। सरकारी विभागों जॉब के कई ऑप्शन है।
2. एंथ्रोपोलॉजिस्ट
एंथ्रोपोलॉजिस्ट एक दिलचस्प करियर ऑप्शनमाना जाता है। देश के कई विश्वविद्यालयों में एंथ्रोपोलॉजी में कोर्स करने का विकल्प मौजूद है। इस विषय में छात्रों को अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करया जाता है। एंथ्रोपोलॉजिस्ट से संबंधित मुख्य क्षेत्र राजनीति, संस्कृति और भाषा आदि है। इसमें आप भारत के साथ विदेश में भी रिसर्च कर सकते हैं।
3. सांस्कृतिक अध्ययन
यदि आपको देश के सामाजिक जुड़ाव और संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप इस विषय में रिसर्च भी कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को स्वदेशी संस्कृति, लोकगीत, मीडिया, सांस्कृतिक अध्ययन और सिद्धांत आदि का अध्ययन कराया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र देश के किसी भी कोने में स्थित संग्रहालय, विरासत स्थलों, आर्ट गैलरी में अच्छी जॉब हासिल कर सकते हैं।
4. फ्रेस्को
इतिहास के फील्ड में फ्रेस्को बेहद तेजी से उभ्रता हुआ करियर ऑप्शन है। इसे आर्ट रिस्टोरेशन के रूप में भी जाना जाता है। इसमें आपको आर्ट रेस्टोरेशन करने का तरीका सिखाया जाता है, जिससे आप अपनी सांस्कृतिक विरासत को उसका मूल रूप वापस दे सकें। कई ऐसी प्राचीन कृति व मूर्तियां मिलती रहती हैं, जो अपने मूल अवस्था खो चुकी होती है। ऐसे में इनका दोबारा से रेस्टोरेशन किया जाता है।
5. संग्रहालय विज्ञान
इस कोर्स में छात्रों को संग्रहालयों का अध्ययन कराया जाता है। इस कोर्स के दौरान आपको संग्रहालयों का इतिहास, कला, चित्रकारी और दस्तावेजीकरण के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इस फील्ड की खास बात यह है कि इसमें आप रिसर्च भी कर सकते हैं। अगर आपको सही नॉलेज है तो आपके लिए जॉब की कोई कमी नहीं होगी।
6. मुद्राशास्त्र
इस कोर्स के बाद आप बेहद दिलचस्प जॉब हासिल कर सकते हैं। कहा जाता है कि, मुद्राशास्त्रियों का भाग्य कभी भी बदल सकता है। इस कोर्स में प्राचीन व पुराने सिक्कों का अध्ययन किया जाता है। जब भी सरकार को जमीन के अंदर से कोई भी पुरानी मुद्रा मिलती है, तो इन विशेषज्ञयों की मदद ली जाती है। इसके अलावा इस फील्ड में महरत हासिल करने वाले लोग अेले भी काम करते हैं, उनको जॉब की कोई जरूरत नहीं होती। जमीन की नीचे से मिलने वाली प्राचीन व एतिहासिक मुद्राओं की पहचान करने वाले लोगों की किस्मत कभी भी बदल सकती है। हालांकि देश में अब भी बहुत कम संस्थान हैं जो मुद्राशास्त्र पर कोर्स कराती हैं।

